लाइव न्यूज़ :

चारू असोपा-राजीव सेन के तलाक न लेने के फैसले से खुश हैं सुष्मिता सेन, भाई-भाभी के लिए कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 14:54 IST

पहले कई बार चारू आसोपा सुष्मिता सेन की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी शादी की समस्याओं को केवल सुष्मिता के साथ साझा करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देचारू असोपा-राजीव सेन ने साल 2019 में शादी रचाई थीदोनों साल 2020 से अलग रह रहे थेचारू और राजीव ने तलाक लेने के फैसले को त्याग दिया है

मुंबई: टीवी एक्टर चारू असोपा और राजीव सेन ने गुरुवार को घोषणा की कि वो अपने शादी को दूसरा मौका दे रहे हैं और तलाक लेने का विचार उन्होंने त्याग दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को बताया कि उन्होंने अपने तलाक को रद्द करने और अपनी शादी को "अच्छे के लिए" रखने का फैसला किया है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाई-भाभी के इस फैसले पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुष्मिता चारू और राजीव के इस फैसले से काफी खुश हैं। उन्होंने कपल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं आप तीनों के लिए बहुत खुश हूं!!! दुग्गा दुग्गा शोना।" बता दें कि चारू और राजीव 2019 में शादी के बंधन में बंध गए थे और उनकी एक बेटी जियाना भी है। दोनों साल 2020 से ही अलग रह रहे थे, लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और उन्होंने एक-दूसरे को दोबारा मौका देने का फैसला किया है।

कपल ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा, "जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं लेकिन शादी को निभाने का काम हम पर छोड़ दिया जाता है। हां, हम आगे बढ़े और घोषणा की कि हम अपनी शादी को समाप्त कर रहे हैं और हमें एहसास हुआ कि हम अंत तक पहुंच चुके हैं और इससे आगे कुछ भी नहीं है। तलाक एक विकल्प था जिस पर हम विचार कर रहे थे और हम इससे इनकार नहीं करेंगे।।।यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को अच्छे के लिए रखने का फैसला किया है।"

टॅग्स :सुष्मिता सेनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट