लाइव न्यूज़ :

ललिल मोदी संग सुष्मिता सेन के रिश्ते को लेकर राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी, बहन को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2022 12:04 IST

राजीव सेन ने कहा कि वह घोषणा से हैरान थे क्योंकि उन्हें अपनी बहन के ललित मोदी के साथ संबंधों के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा नहीं पता है तो वो पहले अपनी बहन से बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपने लंदन ट्रिप से कुछ तस्वीरें साझा की थीं।ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं।

मुंबई: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपना रिलेशनशिप सार्वजनिक कर दिया है। फैंस इस बात से काफी सरप्राइज फील कर रहे हैं कि सुष्मिता सेनललित मोदी को डेट कर रही हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस के भाई राजीव सेन भी ये खबर जानने के बाद काफी सरप्राइज हो गए हैं।

Etimes से बातचीत करते हुए राजीव सेन ने कहा कि वह घोषणा से हैरान थे क्योंकि उन्हें अपनी बहन के ललित मोदी के साथ संबंधों के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे सुखद आश्चर्य है। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मेरी बहन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।"

ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों को अलग हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनसे अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कुछ मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया और अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है। लेकिन ऐसा लगता है कि ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को इम्प्रेस करने में कामयाबी हासिल कर ली है और अब वे प्यार में हैं।

बता दें कि गुरुवार शाम ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपने लंदन ट्रिप से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। अपने पहले ट्वीट में ललित ने सुष्मिता को अपना बेटरहाफ बताया था, लेकिन एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने बताया कि वो दोनों अभी बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। मगर ऐसा जल्द ही हो सकता है। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनललित मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब