लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का वो गाना जो कभी नहीं हुआ रिलीज, अब 'जैसी हो वैसी रहो' हुआ वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 10:19 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' के दौरान शूट किया गया था। हालांकि, ये गाना कभी रिलीज नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि 'पवित्र रिश्ता' शो का यह गाना 'जैसी हो वैसी रहो' रिलीज नहीं हुआ थादोनों 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से बॉलीवुड के साथ फैंस भी स्तब्ध हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस और एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ सुशांत का गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम 'जैसी हो वैसी रहो (Jaisi Ho Waisi Raho)', जिसे टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' के दौरान शूट किया गया था। हालांकि, ये गाना कभी रिलीज नहीं हुआ था।

कभी रिलीज नहीं हुआ था सुशांत-अंकिता का गाना

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सुशांत के निधन के बाद इस वीडियो को उनकी याद के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' (Pavitra Rishta) के दौरान ही अंकिता और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों एकसाथ छह सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, साल 2016 में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। मगर इसके बाद भी दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। अंकिता और सुशांत को अज भी फैंस मानव और अर्चना के नाम से याद करते हैं। 

वहीं, जी म्यूजिक ने सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को दो साल पहले यूटूब पर पोस्ट किया था, जोकि एक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस गाने को यासेर देसाई ने अपनी आवाज दी थी, जबकि विनय राम तिवारी इसे म्यूजिक दिया था। इस गाने के लिरिक्स को रश्मि विराग ने लिखे हैं। 

डिप्रेशन के शिकार थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके पाए गए थे। राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिरैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। लेकिन उनकी सबसे प्रमुख और यादगार भूमिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की 2007 की बायोपिक, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में रही जिसमें उन्होंने धोनी का किरदार निभाया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब