लाइव न्यूज़ :

Video:शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला राज, शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने दी थी ये खास सलाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2019 16:03 IST

इस रविवार को इसी कड़ी में मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा भी अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे।

Open in App

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से हंसी का तड़का द कपिल शर्मा शो लेकर आ गए हैं। शो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। एक से एक बड़े सितारे सीरियल में चार चांद लगा रहे हैं। 

इस रविवार को इसी कड़ी में मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा भी अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान काफी मस्ती और खास बातें की गईं। शत्रुघन सिन्हा ने अपने फिल्मी सफर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें कीं। एक्टर शत्रुघन ने अपने नाम को लेकर भी मजेदार बात बताई कि कैसे उनके नाम का फनी तरीके से उच्चारण किया जाता है।

उन्होंने अपने जीवन का एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि शादी के बाद अमिताभ ने उन्हें एक सलाह देते हुए कहा था कि, पत्नी कुछ बोले या ना बोले आप हमेशा 'आई एम सॉरी' बोलते रहना। इसके बाद शत्रुघन की इस बात को सुनकर कपिल के साथ ही वहां मौजूद सभी दर्शक हंसने लगे।

इतना ही नहीं शत्रु ने बताया कि वह अपनी पत्नी से पहली बार एक ट्रेन में मिले थे। लेकिन पहली मुलाकात में ही मैं पूनम खूबसूरती का दिवाना हो गया था, लेकिन ट्रेन में हमारी बात नहीं हो सकी। लेकिन जब उन्होंने पूनम के लिए अपना रिश्ता भेजा था तो उनकी सासू मां ने इसके लिए उनकी शक्त देखकर मना कर दिया था।

बता दें कि कपिल शर्मा ने  छोटे पर्दे पर शानदार वापसी की है।उनके शो को एक बार फिर से फैंस के बीच पसंद किया जा रहा है। उनका शो टीआरपी में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब