Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में सलमान खान के सबसे बड़े फैन अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच रोमांस शुरु हो रहा है। इसकी एक झलक का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस 20 सेकंड के वीडियो में अभिषेक खानजादी से माफी मांग रहे हैं और आगे कहते हैं कि वह आगे ऐसा नहीं करेंगे। इस पर खानजादी कहती हैं कि दोबारा से गलती की तो। इस पर अभिषेक कहते हैं कि तो फिर आप मेरे गाल पर किस कर देना।
अभिषेक को बिग बॉस के घर में खानजादी काफी सुंदर लगने लगी हैं। इधर, ,दोनों की नजदीकियों से समर्थ जुरेल की गर्लफ्रेंड को जलन हो रही है। वहीं फैंस को भी अब हंसता हुआ अभिषेक अच्छा लगेगा। साथ ही नई लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।
एक्स को लेकर सलमान के टारगेट पर थे अभिषेक
बिग बॉस के घर में अभिषेक अपनी एक्स ईशा मालवीय के साथ घर में दाखिल हुए थे। घर के अंदर दाखिल होने के बाद से ही उनके झगड़े हुए। सलमान खान ने भी उन्हें वीकेंड के वॉर पर समझाया। लेकिन अभिषेक बार बार यह कहते रहे कि वह ईशा से प्यार करते हैं। हालांकि, बीते दिनों पहले ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने एंट्री ली। इसके बाद अभिषक का दिल टूट गया। अभिषेक इसलिए ज्यादा दुखी थे क्योंकि, अभिषेक से ब्रेकअप करने के दो माह के भीतर ही ईशा समर्थ के साथ रिलेनशपशिप में आई।
अभिषेक और समर्थ में कई बार झगड़ा हुआ। दोनों ने एक दूसरे को मां-बहन की गालियां भी दी। हालांकि, अब अभिषेक ने समर्थ को नोमिनेट कर कहा है कि वह इन सब चीजों से बाहर आना चाहते हैं। यानि कि, बिग बॉस के घर में अभिषेक ने भी मूव ऑन कर लिया है।
इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए घरवालों ने ईशा, समर्थ, सना, अरुण और सना का नाम लिया है। हालांकि, नोमिनेट होने पर सना और अंकिता के साथ जमकर बहस भी होती है।