लाइव न्यूज़ :

BIGG BOSS 17: वीकेंड के वार पर सिस्टम हैंग करने आएंगे एल्विश यादव, साथ होंगी मनीषा रानी

By धीरज मिश्रा | Updated: November 2, 2023 15:45 IST

बिग बॉस-17 का सिस्टम हैंग करने के लिए मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव आने वाले हैं। वह इस सप्ताह बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकेंड के वॉर पर दिखाई देंगे। खास बात यह है कि वह अकेले घर का सिस्टम हैंग करने के लिए नहीं आ रहे हैं उनके साथ उनकी पुरानी पाटर्नर मनीषा रानी भी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBIGG BOSS 17: सिस्टम हैंग करने आएंगे एल्विश यादव सलमान के साथ एक बार दिखाई देंगी मनीषा रानी दर्शकों को मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज

BIGG BOSS 17: सलमान खान के शो बिग बॉस-17 का सिस्टम हैंग करने के लिए मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव आने वाले हैं। वह इस सप्ताह बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकेंड के वॉर पर दिखाई देंगे।

खास बात यह है कि वह अकेले घर का सिस्टम हैंग करने के लिए नहीं आ रहे हैं उनके साथ उनकी पुरानी पाटर्नर मनीषा रानी भी होंगी। जिस तरह से बिग बॉस ओटीटी-2 में दोनों की जोड़ी ने मिलकर दर्शकों को खूब मसाला दिया था। इस वीकेंड पर भी दोनों से उम्मीद होगी की अपनी उपस्थिति से दर्शकों को खूब मनोरंजन देंगे।

अपने शो का करेंगे प्रचार

सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार लेकर आएंगे। दो दिनों में वह सप्ताह दिन का घरवालों से हिसाब लेंगे। एक एक सदस्य की क्लास भी लगाई जाएगी। इस दौरान मनोरंजन का ओवर डोज लेकर एल्विश यादव और मनीषा रानी की एंट्री होगी। यह दोनों बतौर गेस्ट वीकेंड का वार में हिस्सा लेंगे। दोनों सेलिब्रेटी 'टेम्पटेशन आइलैंड' का प्रमोशन करेंगे। दोनों इन दिनों यहां पर दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी-2 में दोनों साथ दिखाई दिए थे।

यहां से निकलने के बाद उन्होंने अपने करियर में क्या क्या किया। इस संबंध में सलमान उनसे कुछ सवाल भी पूछते नजर आएंगे। सलमान खान के साथ बातचीत के बाद एल्विश यादव और मनीषा रानी घर के सदस्यों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह बताएंगे कि कौन सा घरवाला कैसा खेल रहा है। हालांकि, इस दौरान वह कुछ घरवालों की कमियां भी उजागर करेंगे।

एल्विश और मनीषा की दोस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई बिग बॉस ओटीटी-2 के सीजन में मनीषा यादव बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर आई थी। हालांकि, एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड के माध्यम से घर में दाखिल हुए थे। एल्विश के आने के बाद से घर का माहौल बदला। देखते ही देखते बाहर उन्हें लोग ज्यादा पसंद करने लगे। एल्विश ने अपने नाम रिकॉर्ड भी बनाया। वह पहले ऐसे सदस्य बने जो वाइल्ड कार्ड के माध्यम से आने के बाद भी शो को जीत कर गए। 

टॅग्स :बिग बॉस 17सलमान खानसोलेह खानटेलीविजन इंडस्ट्रीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब