लाइव न्यूज़ :

Roadies 19: रिया चक्रवर्ती के टीम मेंबर वाशु जैन बने विजेता, जीत पर कहा- "शो में सीखा धैर्य और दृढ़ संकल्प"

By आकाश चौरसिया | Updated: October 16, 2023 12:12 IST

एमटीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो रोडीज 19 में वाशु जैन बन गए हैं। वो इस बार रिया चक्रवर्ती की गैंग से गेम में प्ले कर रहे थे, लेकिन शुरुआत में वो प्रिंस नरूला के साथ थे।

Open in App
ठळक मुद्देरोडीज 19 में वाशु जैन ने खिताब जीत लिया हैइस बार वाशु रिया चक्रवर्ती की टीम से प्ले कर रहे थेलेकिन शो के शुरुआत में वो प्रिंस नरूला की टीम में शामिल हुए थे

नई दिल्ली: रोडीज 19 फिनाले के खिताब को वाशु जैन ने जीत लिया है। इस बार के एमटीवी के रियलटी शो रोडीज में वाशु अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गैंग में शामिल थे। उन्होंने स्वीट तोमर को हरा कर यह टाइटल जीता है, स्वीट इस बार प्रिंस नरूला की गैंग से गेम में प्ले कर रहे थे।

वहीं, सोनू सूद ने शो को होस्ट करते हुए सभी 30 प्रतिभागियों को लगातार गाइड किया। उन्होंने इस बार के नए गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी समेत गौतम नरूला को गैंग लीडर के रुप में इंट्रोड्यूस किया था। 

एमटीवी चैनल पर प्रसारित इस बार रोडीज 3 जून 2023 से टीवी पर शुरू हुआ था, जिसका रविवार को फिनाले खेला गया। वाशु जैन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आते हैं और उन्होंने रिएलटी शो को जीतने के साथ ही 5 लाख रुपए की कैश मनी भी जीती। 

सेमीफाइनल में पराक्रम को हराकर वाशु जैन फाइनलिस्ट बने थे। वहीं, हिमांशु एक टास्क में रेस से बाहर हो गए थे, जबकि स्वीट और रिषभ के बीच टाई हुआ। इसके साथ ही रिषभ के शो बाहर होने पर स्वीट तीसरे फाइनलिस्ट बने थे।

इस बार के रोडीज की थीम 'कर्म या कांड' पर आधारित थी। इसमें सभी कंटेस्टेंट को अपना धैर्य, लचीलेपन और दृढ़ संकल्प साबित करना था। वाशु ने इस शो  में गैंग लीडर प्रिंस नरूला की टीम से शुरुआत की थी, जबकि पराक्रम दंडोना ने गौतम गुलाटी की टीम से प्ले किया और स्वीट ने भी प्रिंस नरूला के साथ की थी।

वहीं, वाशु जैन ने इस जीत पर कहा, उनकी शो में जर्नी बहुत प्यारी, अटूट संबंधों के जरिए नए दोस्तों के बीच बॉन्ड बेहतर करने की रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। वाशु ने आगे कहा कि इस शो में रहकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। साथ ही उन्होंने गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती और सोनू सूद का भी शुक्रिया अदा किया।    

टॅग्स :सोनू सूदटीवी कंट्रोवर्सीटेलीविजन इंडस्ट्रीरिया चक्रवर्तीप्रिंस नरूला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट