लाइव न्यूज़ :

Rituraj Singh's Last Rites: एक्टर ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का घर पर लगा जमावड़ा, नकुल मेहता-हितेन तेजवानी समेत इन सेलेब्स ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2024 12:14 IST

ऋतुराज सिंह का हाल ही में 19 नवंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन हो गया। दिवंगत अभिनेता की 59 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई और उन्हें कई अग्नाशय संबंधी समस्याओं का भी पता चला था।

Open in App

Rituraj Singh's Last Rites: टेलीविजन जगत और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दिवंगत एक्टर ऋतुराज सिंह का आज अंतिम संस्कार हुआ है। दुख की इस घड़ी में एक्टर के संगे-संबंधियों और कई सेलेब्स का उनके घर पहुंचना जारी है। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार में उनके अंतिम दर्शन के लिए नक्कुल मेहता, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और कई अन्य शामिल हैं।

इन सेलेब्स ने एक्टर की दी श्रद्धाजंलि

सेलेब्स ने अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। विकास गुप्ता, अरशद वारसी और अन्य लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता नकुल मेहता, जिन्होंने उनके ऑन-स्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई, अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। 

हितेन तेजवानी अपनी पत्नी गौरी प्रधान के साथ, जिन्होंने 2000 में एकता कपूर के शो कुटुंब में ऋतुराज सिंह के साथ अभिनय किया था, भी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद थे। अंतिम संस्कार में अभिनेता अनूप सोनी भी पहुंचे। प्रियांशु चटर्जी को भी दिवंगत अभिनेता को अंतिम सम्मान देने के लिए परिसर में प्रवेश करते देखा गया। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी भी दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अनुपमा में ऋतुराज की को-स्टार रहीं टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। 

बता दें कि ऋतुराज के करीबी दोस्त अमित भेल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की और कहा कि उन्हें कुछ समय पहले पैनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि घर लौटे ऋतुराज को कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया।

ऋतुराज सिंह को आखिरी बार टीवी शो अनुपमा में देखा गया था, जहां उन्होंने यशपाल की भूमिका निभाई थी। अभिनेता केवल 59 वर्ष के थे और हाल ही में निधन से पहले वह अपने अग्न्याशय से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। यह खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स सदमें में डूब गए और एक्टर को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहितेन तेजवानीअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट