लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक कपल कहे जाने वाले राकेश-रिद्धी हो रहे हैं अलग, ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा-'हां हम...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2019 12:48 IST

राकेश बापट और अभिनेत्री रिद्धी डोगरा छोटे पर्दे के रोमांटिक कपल माने जाते हैं। लेकिन इस कपल ने अब अलग होने का फैसला किया है।

Open in App

फिल्म और टीवी अभिनेता राकेश बापट और अभिनेत्री रिद्धी डोगरा छोटे पर्दे के रोमांटिक कपल माने जाते हैं। लेकिन इस कपल ने अब अलग होने का फैसला किया है।   दोनों को स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक में मुख्य भूमिका में देखा गया था जिसके बाद उन्होंने शादी (2011) कर ली थी। 

अब दोनों ने एक आधिकारिक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की खबर की पुष्टि कर दी है कि हम दोनों अलग हो रहे हैं। ये खबर दोनों के ही फैंस के लिए झटका देने वाली है।  हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों में अलगाव हो गया है। दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है। दोनों के बीच बीते कई दिनों से मन मुटाव चल रहा था।

 दोनों अलग रहे थे, इस पर उनकी दोस्त आशा नेगी और शरगुन मेहता ने भी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब इस कपल ने खुद इस पर मुहर लगा दी है।

  उन्होंने कहा है कि हां हम अलग रह रहे हैं और हमने ये फैसला घरवालों और खुद की खुशी के लिए आपसी सहमति से लिया है, हम दो अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब कपल तो बिल्कुल भी नहीं रहे हैं, हमारी फ्रेंडशिप हमेशा की तरह बरकरार रहेगी, आगे से कोई हमे लेकर कैसा भी अंदाजा ना लगाए तो बेहतर होगा और हमे प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' दोनों टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' के सेट पर ही मिले थे। यहीं दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर शादी का फैसला किया था।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले तान्या मित्तल बिग बॉस के घर से होंगी बाहर?

टीवी तड़काBigg Boss 19: मीडिया राउंड में पत्नी और बच्चों के बारे में सेंसिटिव सवाल पर गौरव खन्ना हुए भावुक | VIDEO

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: 7 दिसंबर को मिलेगा 'बिग बॉस 19' का विनर, नए प्रोमो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा | WATCH

कारोबारबुद्धू बक्से से ब्रॉडबैंड तक: खेत की जुताई से जन्मी वैश्विक क्रांति

टीवी तड़काBigg Boss 19 Voting Trend: वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतज़ार, कौन आगे है और कौन सबसे पीछे?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19: तान्या मित्तल बेचती थीं 'एडल्ट खिलौने', मालती चाहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी तड़काRise and Fall winner: अर्जुन बिजलानी बने राइज एंड फॉल के विजेता, घर ले गए ₹28.10 लाख

टीवी तड़काBigg Boss 19: सलमान खान ने बिग बॉस में 'नोबेल शांति पुरस्कार' की आकांक्षा के लिए डोनाल्ड ट्रंप को किया तगड़ा रोस्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?

टीवी तड़काBigg Boss 19: बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने कहा, ‘मैं यहां अटेंशन पाने नहीं, जीतने आई हूं’