लाइव न्यूज़ :

Khatron Ke Khiladi 10: करिश्मा तन्ना और शिविन नारंग ने करण पटेल को दिखाया बाहर का रास्ता, हारने के बाद शो से हुए आउट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 20:24 IST

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल (Karan Patel) शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' से बाहर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरण शिविन नारंग और करिश्मा तन्ना से एलिमिनेशन स्टंट में हार गए, जिसके कारण अब वो शो से आउट हो गए हैंटास्क के दूसरे चरण में एक मगरमच्छ के बीच से बॉक्स में से चाबी निकालनी थी

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद तमाम टीवी सीरियलों और रियलिटी शोज की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बीच 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल (Karan Patel) शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' से बाहर गए हैं। दरअसल, करण शिविन नारंग और करिश्मा तन्ना से एलिमिनेशन स्टंट में हार गए, जिसके कारण अब वो शो से आउट हो गए हैं।

करिश्मा और शिविन से हार गए करण

बता दें, चार जुलाई को ये इविक्शन हुआ। इस टास्क के दौरान करण को अंधेरे में रखे एक बॉक्स में से चाबी को ढूंढना था। ये टास्क बेहद खतरनाक था। मालूम हो, चाबी निकालते समय कबूतर बार-बार चोंच मार रहे थे। वहीं, टास्क के दूसरे चरण में एक मगरमच्छ के बीच से बॉक्स में से चाबी निकालनी थी। ऐसे में इस स्टंट को पूरा करने में शिविन, करिश्मा और करण के पसीने छूट गए थे।

टास्क में आखिरी आए करण पटेल

मालूम हो, टास्क तो तीनों ने पूरा किया, लेकिन करण सबसे आखिरी में चाबी बाहर निकाल पाए। ऐसे में वो शो से बाहर हो गए। करण के बाहर होते ही 'खतरों के खिलाड़ी 10' में अब सिर्फ करिश्मा तन्ना और शिविन नारंग के अलावा तेजस्वी प्रकाश, धर्मेश और बलराज सयाल बचे हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अब इस शो को कौन जीतता है।

टॅग्स :करन पटेलखतरों के खिलाड़ीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट