लाइव न्यूज़ :

करण मेहरा निशा रावल संग तलाक की चाहते हैं लाइव स्ट्रीमिंग, कहा- मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 27, 2022 14:39 IST

करण मेहरा निशाल रावल के साथ अपने तलाक की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करना चाहते हैं क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण मेहरा पत्नी निशा रावल के साथ तलाक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।कपल लगभग सालभर से अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।करण मेहरा ने कहा कि भले ही उनके तलाक का लाइव स्ट्रीम हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा पत्नी निशा रावल के साथ तलाक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कपल लगभग सालभर से अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, अब एक्टर ने एक नए इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि भले ही उनके तलाक का लाइव स्ट्रीम हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

जब आरजे सिद्धार्थ कन्नन करण मेहरा से पूछते हैं कि क्या वह चाहते हैं कि उनके तलाक के मुकदमे को जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की तरह लाइव स्ट्रीम किया जाए, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि यह भारत में नहीं होता है क्योंकि सिस्टम मौजूद नहीं है। यह भारत में नहीं होता है। यह कुछ ऐसा क्षेत्र है जिसकी मैंने कभी खोज नहीं की लेकिन अब जब मैं इतने लंबे समय से सिस्टम में हूं--- केस, ड्राफ्टिंग, वकील, कुछ चीजें जो मैंने सीखी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए यह सिस्टम यहां मौजूद नहीं है जहां आप लाइव ट्रायल कर सकते हैं। मुझे अच्छा लगेगा क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं कहता हूं कि मैंने 1500 पृष्ठ संलग्न किए हैं और उनमें से प्रत्येक को मैंने स्वयं लिखा है। और यह तब हुआ जब मेरे पास कोई अन्य साधन नहीं था, घर से कोई कागज नहीं था जिसे मैं एकत्र कर सकता था।

करण मेहरा और निशा रावल की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात हस्ते हस्ते के सेट पर साल 2008 में हुई थी। इस फिल्म में जहां करण एक सहायक स्टाइलिस्ट थे, वहीं निशा फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद करण और निशा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2012 में शादी ली। दोनों को एक बेटा भी है। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट