लाइव न्यूज़ :

करण-निशा विवादः बहते खून की तस्वीर दिखा रो पड़ीं निशा रावल, करण पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 11:19 IST

करण मेहरा और निशा रावल के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले सोमवार रात करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया थाकरण को सोमवार रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, बाद में मंगलवार को उन्हें जमानत मिली थीदोनों के बीच रिश्ते खराब होने को लेकर खबरें पिछले कुछ दिनों से आ रही थीं, हालांकि दोनों इनकार कर रहे थे

टीवी के मशहूर एक्टर करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल के बीच का विवाद काफी बढ़ता जा रहा है। दोनों की शादी टूटने के बाद मीडिया के सामने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

करण को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दरअसल, अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस में इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था।

करण पर निशा ने लगाया घूंसा मारने का आरोप

अब निशा रावल ने मीडिया के सामने इस बात का जिक्र किया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है और ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा ने मीडिया से बातचीत में कहा, कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं।

खून बहता निशा ने दिखाई तस्वीर

इस दौरान निशा ने मीडिया के सामने अपनी दो तस्वीरें भी दिखाईं जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती।

हालांकि करण ने निशा के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि निशा ने खुद दीवार के खिलाफ अपना सिर मारा और झूठे आरोपों के साथ उसकी जिंदगी को बर्बाद करने की धमकी दी।

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट