लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत पर कुछ ना बोलने पर ट्रोल किए गए कपिल शर्मा, कॉमेडियन ने ऐसे दिया करारा जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 13:11 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर कुछ ना बोलने पर सोशल मीडिया पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को ट्रोल करने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा ने ट्रोलर को उसी की भाषा में दिया जवाबट्रोलर ने किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं, सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (Karan Johar) को भी इसी कारण से काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। ऐसे में एक यूजर ने सुशांत के निधन पर शोक ना जताने को लेकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को खरी-खोटी सुनाने की कोशिश की।

यूजर ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

यूजर ने ट्विटर पर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि कपिल सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी ट्वीट करो। हालांकि, ट्वीट देखने के बाद कपिल शर्मा ने भी यूजर को उसी की भाषा में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'अब आपकी भाषा में। मेरा तो ठीक है, कृपया आप अपना मुंह तभी खोलें जब आपके पास उचित कारण हो।' वहीं, कपिल का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत ने बॉलीवुड को दीं हिट फिल्में

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके आवास पर लटकता पाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिरैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। लेकिन उनकी सबसे प्रमुख और यादगार भूमिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की 2007 की बायोपिक, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में रही जिसमें उन्होंने धोनी का किरदार निभाया था। 

टॅग्स :कपिल शर्मासुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब