लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से डिसचार्ज हुई 82 साल की दादी, घर आकर सबसे पहले देखा 'द कपिल शर्मा शो'

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 11:53 IST

पिछले तीन महीनों से 'द कपिल शर्मा शो' का कोई नया शो शूट नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी फैंस की दीवानगी बरकरार है। लोग पुराने एपिसोड को ही बार-बार देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल की एक 82 साल की दादी फैन ने अस्पताल से डिसचार्ज होते ही यह शो देखने की इच्छा जाहिर की।घरवालों ने दादी को लैपटॉप पर शो दिखाकर उनकी ख्वाहिश पूरी की। मालूम हो, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग करने के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इस महामारी की चपेट में कोई न आ सके।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले तीन महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका है।

हालांकि, फैंस इस शो के पुराने एपिसोड का मजा भी जमकर उठा रहे हैं। हाल ही में कपिल की एक 82 साल की दादी फैन ने अस्पताल से डिसचार्ज होते ही यह शो देखने की इच्छा जाहिर की। 82 साल की दादी ने अस्पताल से लौटने के बाद सबसे पहले 'द कपिल शर्मा शो' देखने की ख्वाहिश जताई। इसके बाद घरवालों ने दादी को लैपटॉप पर शो दिखाकर उनकी ख्वाहिश पूरी की। 

शख्स ने कपिल को कहा- थैंक्यू

अपनी दादी की तस्वीर शेयर कर शख्स ने ट्विटर पर लिखा- 'मेरी 82 साल की दादी अभी-अभी अस्पताल से वापस आई हैं और सबसे पहले उन्होंने कपिल शर्मा का शो देखने के लिए कहा। इस तरह का आशीर्वाद पैसों से नहीं खरीदा जा सकता है। धन्यवाद सर।' इस ट्वीट को देखने के बाद कपिल शर्मा ने बिना देर किए ही इसका जवाब दिया। 

कपिल शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

कपिल शर्मा ने लिखा- 'प्लीज अपनी दादी को हाथ जोड़ कर मेरे प्रणाम कहना। भगवान उन्हें अच्छी सेहर और खुशियां दें। आभार'। मालूम हो, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग करने के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इस महामारी की चपेट में कोई न आ सके। दिशा-निर्देशों के अनुसार, शूटिंग के दौरान 33 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को उपस्थित होने का सुझाव नहीं दिया गया है। 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब