लाइव न्यूज़ :

'उसके सारे क्रेडिट कार्ड आप इस्तेमाल कर रही थीं ना कि...'रिया चक्रवर्ती पर काम्या पंजाबी ने साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 22:07 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिसका सिपर था उसे ही संभालकर रख लेतीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया थाकाम्या पंजाबी ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसका सिपर था उसे ही संभालकर रख लेतीं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। 

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रिया और उनके भाई शोविक से पूछताछ की। इस बीच काम्या पंजाबी ने रिया पर जमकर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये क्या साबित करना चाहती हैं? भाई-बहन में झगड़े होते रहते हैं कोई बड़ी बात नहीं है और सबसे जरूरी बात वो आपके साथ रह रहा था ना कि अपनी बहन के साथ। उसके सारे क्रेडिट कार्ड आप इस्तेमाल कर रही थीं ना कि उनकी बहन।' इससे पहले काम्या ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा था, 'जिसका सिपर था उसे ही संभालकर रख लेतीं।'

दरअसल, हाल ही में रिया ने बताया था कि सुशांत की प्रॉपर्टी के नाम पर एक्ट्रेस के पास एक्टर की हैंडराइटिंग में अपनी डायरी का पन्ना है। रिया ने दावा किया कि ये पेज सुशांत की लिखाई का है, जिसमें सुशांत ने खुद ही कई बातें लिखी हैं। रिया के अनुसार उनके पास सुशांत की एक डायरी का पन्ना और सिपर (बोतल) है। साथ ही, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सुशांत और रिया की व्हाट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, जिसमें दिवंगत अभिनेता अपनी बहन प्रियंका के बारे में बात कर रहे थे। 

बता दें, सीबीआई सुशांत सुसाइड केस की जांच में जुटी हुई है। एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब