लाइव न्यूज़ :

करण पटेल संग ब्रेकअप पर सामने आया काम्या पंजाबी का रिएक्शन, कहा- मैं डिप्रेशन में चली गई थी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2020 18:34 IST

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर करण पटेल (Karan Patel) के बारे में खुलकर बातचीत करते हुई नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देकरण पटेल के सतह अपने रिश्ते पर बोलीं काम्या पंजाबीनॉर्मल लाइफ में वापस आने में काम्या को लगा ढाई साल का काम

कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' फेम एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) घर-घर अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। काम्या इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ शादीशुदा जिंदगी का भी आनंद उठा थी हैं। काम्या इसी साल 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग (Shalabh Dang) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। 

काम्या को रूटीन में आने के लिए लगा ढाई साल का वक्त

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि, हाल ही में काम्या अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर करण पटेल (Karan Patel) के बारे में बात करती हुई नजर आईं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि करण से ब्रेकअप होने के बाद वो उससे कैसे उभरीं। उन्होंने बताया कि उन्हें नॉर्मल लाइफ तक आने के लिए ढाई साल का समय लगा। उन्होंने कहा कि ढाई साल मुझे अपने आपसे प्यार हुआ और मेरा काम, सोना-जागना और खाना-पीना रूटीन में आया। 

डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं काम्या

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए काम्या ने कहा कि पहले मुझे कुछ भी करने का मन नहीं था। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मेरी काउंसलिंग चल रही थी और साथ में बहुत सारी चीजें हो रही थीं। ऐसे में अब जब मैंने अपना जीवन जीना शुरू कर दिया है, तो मैं किसी के लिए या किसी भी चीज के लिए समझौता करने या बलिदान करने के लिए तैयार नहीं हूं। ऐसा लगा जैसे मैं जेल से बाहर आई हूं और मैं फिर से इसके अंदर जाने के लिए तैयार नहीं हूं। 

शलभ संग खुश हैं काम्या

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, काम्या पंजाबी अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मालूम हो, टीवी एक्ट्रेस की पहली शादी साल 2003 में बंटी नेगी से हुई थी। मगर 10 साल बाद यानि 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों को एक बेटी भी है। वहीं, शलभ दांग की भी ये दूसरी शादी है। फिलहाल, शलभ और काम्या अपनी लाइफ को काफी एंजॉय कर रहे हैं।  

टॅग्स :करन पटेलटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट