लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 11 से सलमान खान ने कमाया कितना

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 15, 2018 03:33 IST

जब सलमान खान ने कहा, 'प्लीज सर, राज (राज नायक, वायकॉम 18 के सीओओ) को बोलिए कि मुझे यही अमाउंट पे करें।

Open in App

सलमान खान और कलर्स दोनों इस सवाल पर चुप रह जाते हैं कि बिग बॉस की होस्टिंग को लेकर दोनों में डील क्या हुई है। शायद दोनों यह भलीभांति समझ गए हैं कि बिग बॉस को सलमान और सलमान को बिग बॉस सूट कर गए हैं। फिर घर की बात घर में ही रहे तो अच्छा, बड़े बुजुर्ग कह गए हैं। लेकिन इतनी बड़ी टीम के काम करने के बहुत सारे नफे के साथ थोड़े नुकसान भी होते हैं।

बीते साल 1 अक्टूबर को शो की शुरुआत होने के छह दिन पहले उसी में से किसी ने खबर लीक कर दी कि सलमान को एक एपिसोड के करीब 11 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इस पर सलमान ने बयान भी दिया। लेकिन ये कि 'प्लीज सर, राज (राज नायक, वायकॉम 18 के सीओओ) को बोलिए कि मुझे यही अमाउंट पे करें।' दूसरी ओर से राज नायक ने कहा, 'आप जानते हैं सलमान खान सस्ते में नहीं आते।'

सलमान ने आगे जोड़ा, 'मेरे पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ नहीं है। बहुत सारे दूसरे टीवी शो बहुत अच्छे हैं लेकिन मैं उनमें सही नहीं बैठता। यही एक शो है जिसका फारमेट मेरे फारमेट से मिलता है।' इससे जाहिर होता है कि बिग बॉस और सलमान दोनों ही जरूरतमंद है। और जरूरतमंदी होने पर पैसे थोड़े ऊंच-नीच होते हैं। लेकिन अक्टूबर तक देश के सभी बड़े मीडिया संस्‍थानों में यह चर्चा का विषय रहा कि सलामान को बिग बॉस 11 के एक एपिसोड की होस्टिंग के लिए करीब 11 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बिग बॉस 11 से सलमान को 330 करोड़ की कमाई

अगर सलमान और राज नायक की उस दिन हुई इशारों-इशारों में बात को आधार बनाएं तो सलमान पिछले साढ़े तीन महीने में बिग बॉस के करीब 30 एपिसोड कर के 330 करोड़ रुपये की कमाई कर ली होगी। अगर तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो यह सलामन की फिल्मों की कमाई से कहीं अधिक है।

हाल के दिनों तक सलमान खान की एक फिल्म की फीस करीब 50 करोड़ रही है। हालांकि फिल्म की तुलना में सलमान बिग बॉस में स्क्रीन पर अधिक दिखे हैं। लेकिन परोक्ष रूप से यह उनका भी फायदा है। ऐसे में महज साढ़े तीन महीनों में सलमान के लिए यह बड़ा आर्थ‌िक लाभ है।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस 11बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया