लाइव न्यूज़ :

जल्द टीवी पर धमाल मचाएंगे ये 11 नए शो, देखें पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2018 15:49 IST

इन दिनों छोटे पर्दे पर एक के बाद एक नया शो दर्शकों के लिए आ रहा है। हाल ही नें स्टार प्लस पर दो नए शो 'मरियम खान-लाइव रिपोर्टिंग’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ की शुरुआत हुई है।

Open in App

मुंबई,27 मई:  इन दिनों छोटे पर्दे पर एक के बाद एक नया शो दर्शकों के लिए आ रहा है। हाल ही नें स्टार प्लस पर दो नए शो 'मरियम खान-लाइव रिपोर्टिंग’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ की शुरुआत हुई है। ऐसे में टीआरपी का रूप भी बदलता दिख रहा है।  वहीं,  आने वाले महीने में कई सीरियल और रिएलिटी शो की शुरुआत होने वाली है, जिनमें से कई तो आपके वीक डेज को खुशनुमा बनाएंगे तो वहीं कई शोज वीकेंड्स में चार चांद लगने वाले है। आइए नजर डालते है ऐसे ही 10 शोज पर जो जल्द फैंस को मनोरंजित करने आने वाले हैं।

दस का दम

सलमान खान 9 साल बाद एक बार फिर से अपने पुराने शो के साथ फैंस को दीवाना करने आ रहे हैं। सलमान के आने वाले शो दस का दम का टीजर और प्रमोशनल सॉन्ग जारी किए जा चुके हैं। ये शो 4 जून से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर किया जाएगा। इस शो को सोमवार और मंगलवार को रात 8:30 बजे पेश किया जाएगा।

नागिन 3

नागिन शो की अलगी कड़ी नागिन 3 भी इसी जून धमाल मचाने वाली है। 2 जून 2018 को इस सीरियल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस सीरियल का प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा।

दिल ही तो है

 एकता कपूर के प्रोडक्शन तले दिल ही तो है को बनाया जाएगा। खबरों की माने तो यह सीरियल करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम से प्रेरित है। इस सीरियल में करण कुंद्रा और पूजा बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये शो भी जून के अंत या जुलाई तक पेश किया जाएगा।

सिलसिला

एक बार फिर से छोटे पर्दे पर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी कमबैक कर रही है। वह सिलसिला शो में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इस सीरियल में दृष्टि, शक्ति अरोड़ा और अदिती शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरियल को 4 जून से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

इंडियन आइडल 10

सिंगिंग का नायाब शो इंडियन आइडल भी फिर से धमाल मचाने वाला है। खबर के अनुसार इस बार इस शो में नेहा कक्कड, अनु मलिक और विशाल डडलानी जज के तौर पर नजर आएंगे। इंडियन आइडल 10 में मनीष पॉल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

बिग बॉस 12

बिग बॉस 12 के ऑडिशन शुरू हो गए  हैं और बहुत जल्द शो के निर्माता कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट का भी खुलासा कर देंगे। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इस साल सितम्बर से ही सलमान खान के इस विवादित शो की शुरुआत हो जाएगी।

खतरों के खिलाड़ी 9

खतरों से खेलने को एक बार फिर से सितारे तैयार हो गए हैं। इस बार भी इस शो में रोहित शेट्टी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। आगामी जुलाई महीने से इस शो की शूटिंग शुरु हो जाएगी। खबरें है कि इस बार इस शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होगी।

डांस दीवाने

डांसिंग का भी एक और रिएलिटी शो पर्दे पर आ रहा है, जिसका प्रसारण 2 जून से कलर्स पर किया जाएगा। इस शो में माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और शशांक खैतान जज के तौर पर दिखेंगे। इस शो को अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे। 

कौन बनेगा करोड़पति 10

जल्द एक बार फिर से सालों से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाला यह शो लौटकर आने वाला है। अमिताभ बच्चन बहुत जल्द इस शो का दसवां सीजन लेकर लौट रहे है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इसके लिए रिकॉर्डिंग भी की है।

रुप

यह सीरियल 28 मई से शुरु होगा। इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे किया जाएगा। इस छोटे पर में एक बाप बेटे की कहानी को पेश किया गया है।

कयामत की रात

एकता कपूर का और शो पर्दे पर आने वाला है। इस शो में विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबर के अनुसार इस शो में दीपिका कक्कड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब