लाइव न्यूज़ :

ओवेरियन सिस्ट के कारण इमरजेंसी रूम में भर्ती हुईं लिली सिंह, कॉमेडियन की पोस्ट पर जैकलीन फर्नांडीज ने किया कमेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 17:55 IST

कॉमेडियन लिली सिंह ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि वो ओवेरियन सिस्ट के कारण अस्पताल के इमरजेंसी रूम में भर्ती हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई अन्य हस्तियों ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देलिली सिंह ने फैंस को बताया कि वो ओवेरियन सिस्ट के कारण अस्पताल के इमरजेंसी रूम में भर्ती हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कॉमेडियन लिली सिंह ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि उन्हें ओवेरियन सिस्ट का पता चला है और वो अस्पताल के इमरजेंसी रूम में भर्ती हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई अन्य हस्तियों ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि लिली ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है।

वहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिली ने अपने फैंस को बताया कि वो कितनी तकलीफ में हैं। वहीं, कॉमेडियन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए जैकलीन ने लिखा, "आपके लिए प्रार्थना।" यही नहीं, लिली के पोस्ट पर यूट्यूबर Jesse Wellens ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "आपको ढेर सारा प्यार भेजा है। आप ये डिजर्व करती हैं।" 

वैसे लिली के लिए सिंगर विद्या वॉक्स ने भी कमेंट किया है। बता दें कि लिली भारतीय जनता के बीच भी काफी मशहूर हैं। मालूम हो, लिली सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल सुपरवुमन से प्रसिद्धि पाई थी। उन्हें हाल ही में हुलु की कॉमेडी सीरीज़ डॉलफेस के दूसरे सीज़न में देखा गया था। हालांकि, आम महिलाओं को भी जानने की जरूरत है कि आखिर ओवेरियन सिस्ट क्या है?

क्या है ओवेरियन सिस्ट? 

महिलाओं के बीच ओवेरियन सिस्ट की समस्या काफी आम है। अधिकांश महिलाओं को कभी ना कभी उनके जीवनकाल में इस समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ओवेरियन सिस्ट एक तरह के तरल पदार्थ भरे छोटे-छोटे छाले या गांठें होती हैं, जो ओवरीज के अंदर बननी शुरू हो जाती हैं। Onlymyhealth के अनुसार, अंडाशय की ये गांठें ही ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) कही जाती हैं। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो