लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss OTT: 'तुम सलमान खान नहीं हो', दिव्या पर भड़के करण जौहर तो सिंगर ने साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2021 11:22 IST

करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच बहस तब शुरू हुई जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही थी और करण ने उन्हें किसी को नॉमिनेट करने को कहा। इस दौरा दिव्या ने करण को ही नॉमिनेट कर दिया जिसपर करण भड़क गए। हालांकि दिव्या ने अगले ही पल कहती हैं कि यह एक मजाक था।

Open in App
ठळक मुद्देएलिमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहसदिव्या अग्रवाल पर करण जौहर ने चिल्लाते हुए कहा, इस लहजे में मुझसे बात मत करोबिग बॉस ने मुझे यहां बतौर होस्ट बुलाया है और आप एक प्रतिभागी की हैसियत से यहां आई हैंः करण

मुंबईः  रियलिटी शो के रविवार के एपिसोड में सिंगर सुयश राय ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट करण जौहर और प्रतियोगी दिव्या अग्रवाल के बीच लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी है। बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रह चुके सुयश ने करण को 'लूजर' तक कह डाला। 

करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच बहस तब शुरू हुई जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही थी और करण ने उन्हें किसी को नॉमिनेट करने को कहा। इस दौरा दिव्या ने करण को ही नॉमिनेट कर दिया जिसपर करण भड़क गए। हालांकि दिव्या ने अगले ही पल कहती हैं कि यह एक मजाक था।

दिव्या ने कहा था कि वह करण को एलिमिनेशन के लिए 'नॉमिनेट' करना चाहती हैं। दिव्या के ऐसा कहने पर करण नाराज हो गए। दिव्या से कहा- अगर वह उन्हें सम्मान नहीं दे सकती तो उसे घर के अंदर उसका नाम नहीं लेना चाहिए। दिव्या जब इस पर अपनी बात रखने की कोशिश की तो करण और नाराज हो गए। कहा- बिग बॉस ने मुझे यहां बतौर होस्ट बुलाया है और आप एक प्रतिभागी की हैसियत से यहां आई हैं। और ये लकरी यहां हमेशा रहेगी। 

करण आगे कहते हैं कि यहां तुम मेरे साथ बिग बॉस खेलने की कोशिश कर रही हो। दिव्या कुछ कहने करण सुनिए मैं बिग बॉस खेलने की कोशिश नहीं कर रही हूं।  तभी करण चिल्लाते हुए कहते हैं कि मैं घर के अंदर नहीं हूं। और मुझसे इस टोन में बात मत करो। 

दोनों के बीच बहस पर सिंगर सुयश ने इंस्टाग्राम स्टोरी में करण की इस क्लिप का स्क्रिन शॉट लगाते हुए उन्हें लूजर कहा है। यही नहीं सुयश ने करण जौहर की आलोचना करते हुए कहा कि करण तुम सलमान खान नहीं हो। इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, प्रिय करण जौहर, आइए मैं आपका बुलबुला फोड़ता हूं। आप सलमान खान नहीं हैं। समझदारी से बात करने की कोशिश करें।

सुयश ने आगे लिखा, कभी नहीं पता था कि केजेओ (करण जौहर) इतना हारे हुए हैं। प्रिय केजेओ, आप अगली बार पहले खुद के टोन की जांच करें, फिर दूसरों से आपसे अच्छी तरह से बात करने की अपेक्षा करें। और बेहतर होगा कि आप दिव्या पर अपनी उंगली न उठाएं। यह सब अपने साथ करें। उन्होंने एक पोस्ट में करण को टैग करते हुए लिखा, फिल्में ही बनाओ, वहीं तक ठीक हो।

टॅग्स :करण जौहरसलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो