लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए कॉफिन का किया प्रयोग, भड़के यूजर्स

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2021 14:27 IST

प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और अन्य को यह तय करते देखा जा सकता है कि किसे एलिमिनेट किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के नए प्रोमो पर नाराज हुए यूजर्सएलिमिनेशन के लिए ताबूत के इस्तेमाल पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया

मुंबईः बिग बॉस 15 के नए प्रोमो के मुताबिक अंतिम 6 के लिए प्रतिभागी अब एलिमिनेट होंगे। जो प्रतिभागी एलिमिनेट होंगे उन्हें कॉफिन में ले जाया जाएगा। बिग बॉस के इस नए प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि मौत से मजाक नहीं होना चाहिए।

प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और अन्य को यह तय करते देखा जा सकता है कि किसे एलिमिनेट किया जाना चाहिए। करण को कहते सुना जा सकता है कि जो सबसे मजबूत है उसे खत्म करो। जबकि शमिता शेट्टी कहती हैं- मैं नेहा भसीन को जाने नहीं दे सकती।" राजीव अदतिया को रोते हुए देखा जा सकता है। अंत में, प्रतियोगियों को एक ताबूत को निकास द्वार की ओर धकेलते हुए देखा जा सकता है।

प्रोमो के सामने आते ही लोगों ने इसकी खिंचाई करनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने ताबूत के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए व्यंग्यात्मक ट्वीट किया, "ठीक है अब हम ताबूत के इस्तेमाल का जश्न मना रहे हैं, वाह। इतने दयनीय क्रिएटिव्स को भगाओ।  एक अन्य ने कहा, रचनात्मक टीम पर शर्म आती है। कोई सही विचार ही नहीं है। जीते जी ताबूत में डाल रहे हैं। शर्म की बात है।

वहीं एक यूजर ने शो के मेकर्स से एपिसोड से ताबूत का हिस्सा हटाने का अनुरोध किया, क्योंकि यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील विषय हो सकता है। उसने लिखा, 'कृपया ताबूत के हिस्से का प्रसारण न करें, यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा हो सकता है। इन कठिन कोविड समय को ध्यान में रखें। शो में ताबूत के इस्तेमाल से हैरान एक शख्स ने लिखा, 'ताबूत? गंभीरता से? क्या आप जानते भी हैं कि ताबूत में क्या रखा जाता है? लाश। मैं एंटरटेनमेंट के लिए कॉफिन के इस्तेमाल के पूरी तरह खिलाफ हूं। जबकि अन्य ने लिखा, मौत एक मजाक नहीं है।

टॅग्स :बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉस 15
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब