लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, वीडियो शेयर कर बताया कैसे हुए हैं बुरी तरह घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2020 11:18 IST

आसिम ने बताया है कि वो सड़क पर अपनी साइकिल से जा रहे थे कि अचानक एक बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देआसिम के फैंस के लिए एक दुख देने वाली खबर सामने आई है आसिम रियाज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी है।

बिग बॉस 13 काफी फेमस रहा था। इस सीजन में लगभग हर एक कंटेस्टेंट को एक प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। इस सीजन को जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था तो वहीं इस सीजन के रनरअप आसिम रियाज रहे थे। आसिम भले शो ना जीत पाए हों लेकिन वह फैंस के दिलों में घर जरुर कर गए थे। ऐसे में आसिम के फैंस के लिए एक दुख देने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार आसिम रियाज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। 

इस टक्कर में आसिम घायल हो गए हैं। आसिम को इस दौरान काफी चोट भी आई है।   इस बात की जानकारी खुद आसिम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इस खबर के बाद से आसिम के फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं।

आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ वीडियो साझा किए हैं। आसिम ने बताया है कि वो सड़क पर अपनी साइकिल से जा रहे थे कि अचानक एक बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आसिम ने अपने वीडियो में दिखाया कि किस तरह से उन्हें चोटे आईं हैं। आसिम ने अपनी चोट को वीडियो में दिखाया है।

वीडियो के मुताबिक, आसिम के घुटने और पैर बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके अलावा उनके कंधे और पीठ पर चोट आई है। हालांकि टक्कर मारने वाला अभी पकड़ा गया या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 

आसिम रियाज को चोट लगने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। ट्विटर पर लगातार आसिम रियाज का नाम ट्रेंड हो रहा है। आसिम की बात करें तो बिग बॉस के बाद से वह एक के बाद एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। अब वह एक बार फिर से जल्द ही गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब