लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: रोहित ने श्रीसंत के नाम का उड़ाया मजाक, श्री नियम तोड़ते हुए उठा सकते हैं ये कदम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 14:36 IST

'बिग बॉस 12' अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अब फैंस के अंदर भी शो को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Open in App

'बिग बॉस 12' अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अब फैंस के अंदर भी शो को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो के नियम तोड़ने के बाद शिवाशीष मिश्रा को घर से बाहर कर दिया गया है।

जब सलमान ने शिव को बाहर किया था तो उन्होंने कहा था कि श्रीसंत भले कितना भी गुस्सा कर लें लेकिन वह कभी भी खेल के नियम को नहीं तोड़ते हैं। बम की तरह से फटने वाला श्रीसंत का गुस्सा लग रहा है कि एक बार फिर से फटने वाला है। घर के अंदर ऐसे तो बहुत बार उनको गुस्सा करते देखा जा चुका है लेकिन इस बार जो होने वाला है उसके पीछे रोहित हैं।

हाल ही में सामने आए वीडियो में  रोहित श्रीसंथ के नाम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें फ्लिपसंथ के नाम से पुकार रहे है। ये सुनते ही श्रीसंथ अपना आपा खोते हुए दिख रहे है और वह अपना माइक उतारकर रोहित के पीछे जाते हुए कह रहे है कि आज इसको सबक सिखा कर रहूंगा। ऐसे में वीडियो देखकर तो साफ लग रहा है कि रोहित के ऊपर अब श्री हाथ उठाएंगे। खैल ये तो आने वाले एपिसोड में पता लगेगा कि श्रीसंत घर का नियम तोड़ते हुए रोहित के ऊपर हाथ उठाते हैं या फिर नहीं। 

इसी के साथ आपको बता दें कि बीते दिनों ही बिग बॉस ने घरवालों को नया लग्जरी बजट टास्क दिया है, जिसके लिए घरवालों को लाल (रोमिल, सोमी, दीपक, करणवीर, सुरभि) और नीले रंग (रोहित, श्री मेघा, जसलीन, दीपिका) की टीम में बांटा गया है। जिसमें रोहित अपनी ब्लू टीम से गद्दी कर रहे हैं और श्री इस बात से दुखी हो कर काफी रोते भी हैं।गौरबतल है कि अगर श्री हाथ उठाते हैं तो उनसे पहले शो के 11वें सीजन में प्रियांक ने भी हाथ उठाया थे जिसके चलते उनको घर से बाहर निकाल दिया गया था। अब फैंस के बीच आज का एपिसोड देखने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा