लाइव न्यूज़ :

BB12: युवराज स‍िंह की Ex गर्लफ्रेंड करेंगी घर में एंट्री, श्रीसंत के साथ मिलकर शो में लगा सकती हैं तड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2018 12:17 IST

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

Open in App

बिग बॉस 12 जब से ऑन एयर हुआ है एक के बाद एक तड़का शो में देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर से नेहा पेंडसे बेघर हुई हैं। उनके बेघर होते ही नए सदस्य के घर में आने की बातें होने लगी हैं। दरअसल हर बार ब‍िग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री किसी जबरदस्त सेलेब की होती है। 

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। किम की एंट्री करीब तय मानी जारी है। केवल लेन देन के कारण उनका घर में आना अभी तक रूका हुआ है। खबरों की मानें तो अगले हफ्ते तक एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में एंट्री करा दी जाएगी।

 वहीं, अगर वह घर के अंदर आती हैं तो श्रीसंत के साथ वह मिलकर शो में तड़का लगा सकती हैं। कयास लगाया जा रहा है कि श्रीसंत और किम की जोड़ी फैंस को मनोरंजित कर सकती है, क्योंकि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। दरअसल उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब रहा, जब वो क्रिकेटर युवराज स‍िंह को डेट कर रही थीं। फिलहाल दोनों के र‍िलेशन में लंबे समय पहले ब्रेक लग चुका है।युवराज अब शादीशुदा हैं।

किम शर्मा हमेशा से ही बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार और एक्सपोजर के लिए चर्चा में बनी रहती थी. हालांकि अपनी शादी के बाद किम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और केन्या में अपने पति के साथ बस गईं थी। कहा जा रहा है कि घर में किम के साथ उतरन, दिल से दिल तक और झलक दिखला जा जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं रशि्म देशाई भी नजर आ सकती हैं।

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 12युवराज सिंहएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

क्रिकेट'सम्मान महसूस नहीं हो रहा था..': रिटायरमेंट के 7 साल बाद युवराज सिंह ने संन्यास लेने का बताया कारण

क्रिकेटचौके-छक्के की बारिश कर रहा, अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पा रहे हो, है ना?, अभिषेक शर्मा से 'गुरु' युवराज सिंह ने पूछे?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब