लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: जसलीन के साथ रोमांटिक डेट पर गए अनूप, कुछ इस तरह से कहा- लव यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2018 13:28 IST

घर में अनूप के द्वारा जसलीन को ब्रेकअप की धमकी दिए जाने के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच इश्क पनपने लगा है।

Open in App

मुंबई, 5 अक्टूबर: बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का इश्क फैंस को खूब भा रहा है। घर के अंदर दोनों का प्यार तमाम तरह के उतार चढ़ाव का भी सामना कर रहा है। हाल ही में घर में अनूप के द्वारा जसलीन को ब्रेकअप की धमकी दिए जाने के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच इश्क पनपने लगा है।

ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर से दोनों के बीच का प्यार फैंस को देखने को मिला। ऐसे में अब दोनों के इश्क को और मजबूत करने के लिए बिग बॉस ने एक डिनर डेट की प्लानिंग की है। कलर्स ने दोनों की डेट की एक वीडियो शेयर की है।  बिग बॉस में ऐसा कई बार होता है कि जोड़ियों को डेटिंग का मौका दिया जाता है।

घर के अंदर अनूप-जसलीन की रोमांटिक डेट के लिए पूरा सेट तैयार किया गया है। जिसमें उनके लिए म्यूजिक के साथ ही कैंडल लाइट डिनर का भी आयोजन किया है, और पूरा माहौल बहुत ही रोमांटिक बनाया गया है। इस दौरान दोनों बेहद खुश और रोमांटिक मूड में भी दिख रहे हैं। इस डेट के दौरान बैकग्राउंड में 'सांसों का सांसों' सॉन्ग चल रहा होता है, और दोनों बहुत ही खुश नजर आते हैं।

 इतना ही नहीं वीडियो में देख सकते हैं कि जसलीन अनूप जलोटा से कहती हैं कि आपके साथ रोमांटिक डांस किए हुए लंबा समय हो गया है। इस तरह अनूप और जसलीन दोनों ही एक साथ डांस भी करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं चार चांद तब लगते हैं जब अनूप अपने घुटनों के बल झुककर जसलीन को गुलाब थमाते हैं और कहते हैं, 'लव यू'। ऐसे में अब फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, तमाम लड़ाई  झगड़े के बाद फैंस के लिए ये एपिसोड खास होने वाला है।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसअनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा