लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस-12: पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, जानिए कौन हैं सुरभि राणा   

By धीरज पाल | Updated: October 2, 2018 01:02 IST

सुरभि राणा, रोमिल चौधरी के साथ जोड़ी के रूप में बिग बॉस के घर में एंट्री ली हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में दोबारा आने से हलचल मच गई है।

Open in App

बिग बॉस-12 में हाई बोल्टेज ड्रामा का दौर चालू हो रहा है। एक तरफ जहां इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कई लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, दूसरी और बिग बॉस सीजन 12 में  पहली वाइल्ड कार्ड कंटेंस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। जी हां, शो के प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री के बाद बाहर हुई सुरभि राणा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के जरिए बिग बॉस सीजन 12 में अपना जलवा बिखेने को तैयार हैं। सुरभि शो के प्रीमियर पर अपने अपने जोड़ीदार कृति के साथ बाहर हुईं थी। हालांकि उन्होंने अभी तक बाहर होने का कारण नहीं बताया लेकिन उनका मानना है कि वो पहले से ज्यादा खतरनाक हो गई है। 

सुरभि राणा, रोमिल चौधरी के साथ जोड़ी के रूप में बिग बॉस के घर में एंट्री ली हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में दोबारा आने से हलचल मच गई है। सुरभि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पूरे जोश के साथ बिग बॉस में एंट्री कर रही हैं। मैं अब शो में धमाका मचाने वाली हूं। जीतना मेरा लक्ष्य है। तभी मैं बाहर निकलूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे बिहार के दीपक बेहद अच्छे लगते हैं। उनसे दोस्ती की पूरी उम्मीद है। हालांकि उन्होंने प्रीमियर से क्यों बाहर निकला दिया था इसका जवाब नहीं दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुरभि राणा कौन है। 

रोडीज एक्सट्रीम से मिला फेम

सुरभि को एमटीवी का शो रोडीज एक्सट्रीम से लोगों ने जाना। रोडीज एक्सट्रीम की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक थी। हमेशा लड़ाइयों की वजह से चर्चित थी। इस शो में वो नेहा धूपिया की टीम की कंटेस्टेंट थीं। मेहनत के दम पर उन्होंने शो के टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब थीं। सुरभि का जन्म 7 मई 1991 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था। वह एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने अपनी शादी एक डॉक्टर से की है.  भी एक डॉक्टर से हुई है। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब