लाइव न्यूज़ :

भारती सिंह के घर भी गूंजेगी किलकारी, अगले साल बेबी प्लानिंग की है पूरी तैयारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 25, 2018 09:31 IST

टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की शादी को एक साल हो गया है और अब वह अपनी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं

Open in App

टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की शादी को एक साल हो गया है और अब वह अपनी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं. पिछले साल हर्ष लिम्बाचिया से विवाह करने वाली भारती ने कहा कि वह 2019 में बेबी प्लान कर रही हैं. इससे उनका और हर्ष का रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगा.

भारती ने यह भी कहा कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम करना चाहती हैं. वह खुद को बेबी बंप के साथ इमेजिन करती रहती हैं. अपने हंसमुख स्वभाव के लिए मशहूर भारती ने बताया कि उन्होंने अब तक बच्चा क्यों नहीं किया.

भारती के अनुसार जब हर्ष हर रात एक-एक बजे तक आएंगे तो भला बेबी कैसे होगा? इस पर उनके पति ने कहा, ''कोई बात नहीं, एक दिन मैं जल्दी नौ बजे आ जाऊंगा.'' हर्ष चाहते हैं कि उन्हें ट्विन्स बेबी हो जाए, वहीं भारती का कहना है कि उनके घर बेटी हो, वह भी एक नहीं, दो-दो.

भारती के अनुसार, माता-पिता के एक फोन पर बेटी उनके पास आ जाती है जबकि बेटा अपनी वाइफ से इस बारे में पूछता है. भारती जल्दी ही दो शो में नजर आने वाली हैं. 'खतरों के खिलाड़ी' में वह अपने पति हर्ष के साथ दिखेंगी, जबकि कपिल शर्मा के नए शो में भी भारती सबको हंसाएंगी.

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट