लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से गुजर रहे है टीवी एक्टर अयूब खान, कहा- भगवान न करें देश में लॉकडाउन लगे

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 23, 2021 10:48 IST

टीवी एक्टर अयूब खान कोरोना वायरस के इस संकट के दौर में आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन लगा तो उनके लिए हालात बेहद खराब हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्टर अयूब खान ने कहा है कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, 'रंजू की बेटियों' शो में आते हैं नजरअयूब खान के अनुसार लॉकडाउन और कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल से नियमित तौर पर काम नहीं मिल पा रहा हैअयूब ने कहा- मैं लॉकडाउन की जरूरत समझता हूं लेकिन ऐसा हुआ तो मुझे मदद के लिए अब हाथ फैलाना होगा

मुंबई: टीवी एक्टर अयूब खान ने बताया है वे इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। फिलहाल अयूब खान 'रंजू की बेटियों में' गुड्डू मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं लेकिन लॉकडाउन और कोविड के कारण शो की शूटिंग एक वर्ष से नियमित तौर पर नहीं हो पा रही है। इस कारण अब उनके आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अयूब ने बहुत से लोकप्रिय शो जैसे उतरन, एक थी हसीना और शक्ति में काम किया और उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में अभिनय किया है। 

भगवान न करें लॉकडाउन लगे- अयूब

अयूब ने कहा, 'मैं जानता हूं कि हम सब एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं लेकिन फिर भी भगवान न करें कि लॉकडाउन लगे। भगवान ने ऐसा किया तो मुझे एक साल और बिना काम के बैठना होगा , जो निश्चित रूप से मेरे लिए एक बड़ी समस्या होगी।'  अयूब मे टाइम्स नाउ को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि हम बहुत सावधानी से खर्च कर रहे है क्योंकि अगर एक साल और लॉकडाउन लगा तो यह स्थिति  हमारे लिए  बहुत विनाशकारी होगी।  

अयूब खान के लिए कोरोना के बीच संकट की घड़ी

अयूब खान ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक अन्य  इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया। इसके बाद शूटिंग भी बंद हो गई। यह सब हमारे काम को बहुत प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले डेढ़ साल से नियमित रूप से काम नहीं किया है इसलिए कोई पैसा भी नहीं कमाया है। 

अयूब ने कहा कि मैं कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन की जरूरत समझता हूं। उन्होंने कहा, 'हम कुछ नहीं कर सकते है , अब जो भी कुछ करना है ईश्वर को करना है और अगर भगवान न करें हालात और खराब हो क्योंकि अगर चीजें खराब होती है तो मुझे किसी के सामने मदद के लिए हाथ फैलाना होगा । इसके अलावा आप और क्या कर सकते है।'

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट