लाइव न्यूज़ :

'अनुपमा' के एक्टर नितेश पांडे का हुआ निधन, 51 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 10:50 IST

Open in App

मुंबई: टेलीविजन जगत के लिए एक एक बुरी खबर सामने आई है। एक के बाद एक टीवी इंडस्ट्री अपने कई चमकते सितारें को खो कर शोक में डूबी हुई है।

इस बीच बुधवार को सीरियल अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर से सभी को दुखी कर दिया है। नितेश पांडे 51 साल के थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात 23 मई को उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उनकी मौत हो गई। एक्टर के यूं अचानक चले जाने के कारण उनके परिवार और परिजनों समेत टीवी जगत में शोक की लहर है। 

नितेश पांडे को हिट टीवी शो अनुपमा में रूपाली गांगुली के साथ धीरज कपूर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। नितेश पांडे ने 1990 में थिएटर करना शुरू किया।

1995 में, उन्होंने तेजस में अभिनय किया जिसमें उन्होंने एक जासूस की भूमिका निभाई। नितेश पांडे ने मंजिलें अपना अपना, अस्तित्व...एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियल में काम किया है।

उन्होंने ओम शांति ओम, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

नितेश पांडे के निधन की जानकारी लेखक सिद्धार्थ नागर ने दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया जिसके अनुसार, उन्हें रात करीब 1:30 बजे उनको दिल को दौरा पड़ा।

नितेश पांडे ने अपने शानदार करियर में बेहतर अभिनय से सभी का दिल जीता है। उन्होंने फिल्मों और टीवी जगत में काफी काम किया है। 

नितेश पांडे के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अश्विनी कालेसकर से शादी की थी। साल 1998 में दोनों ने सात फेरे लिए थे लेकिन बाद में 2002 में यह कपल अलग हो गया। इसके बाद उन्होंने अर्पिता पांडे जो कि टीवी एक्ट्रेस हैं उनसे शादी कर ली थी। 

टॅग्स :अनुपमाटेलीविजन इंडस्ट्रीरूपाली गांगुली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

ज़रा हटकेVIDEO: इतना मारूंगी… डायलॉग पर Gen Z का धांसू डांस, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब