लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में शूटिंग बंद होने से बड़ी मुश्किल में फंसी ये टीवी एक्ट्रेस, EMI भरने तक के नहीं बचे हैं पैसे!

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 13:55 IST

नागिन 4 में मान्यता की भूमिका निभाने वाली सायंतनी घोष ने बताया कि कैसे इस लॉकडाउन के कारण उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक इंटरव्यू में सायंतनी घोष ने कहा कि  पैसे की परेशानी के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सायंतनी घोष ने कहा कि उनके पास पैसे खत्म होने के कगार पर है और उन्हें घर और गाड़ी का लोन भी भरना है।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे समय में अमीर आदमी से लेकर गरीब तक सबका काम काज रुका हुआ है। इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए हर कोई दिन-रात दुआ कर रहा है। जहां एक तरफ प्रवासी मजदूरों को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है तो वहीं शूटिंग बंद होने से एक्टर्स की हालत भी इन दिनों कुछ खास अच्छी नहीं है। 

नागिन 4 में मान्यता की भूमिका निभाने वाली सायंतनी घोष ने बताया कि कैसे इस लॉकडाउन के कारण उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि  पैसे की परेशानी के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे खत्म होने के कगार पर है और उन्हें घर और गाड़ी का लोन भी भरना है।

उन्होंने आगे कहा, 'सरकार ने भले ही EMI पर राहत देने की बात कही हो, लेकिन जिनके पास पैसे ही नहीं बचेंगे वो खाएंगे कहां से? लॅाकडाउन के बाद से मैं घर पर बैठी हूं। मेरे टीवी शोज की शूटिंग बंद है। मेरे पास पैसा कमाने का कोई और जरिया नहीं है। लॉकडाउन हम सभी के लिए जरूरी है, लेकिन इसके कई विपरीत परिणाम देखने को मिल रहे हैं जो भविष्य के लिए सही नहीं है। 

सायंतनी घोष ने कहा, 'लॉकडाउन के बाद एक दम से सबकुछ समान्य नहीं होने वाला है। इसमें लंबा वक्त लग सकता है। शो से जुड़े हुए ऐसे भी लोग हैं जिन्हें अब तक उनके पिछले काम का पैसा नहीं मिला है। मेकर्स पेमेंट करना चाहते हैं लेकिन सब बंद है। कोई पेमेंट करे भी तो कैसे?  मुझे भी एक-दो जगह से पैसे लेने हैं।'

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब