लाइव न्यूज़ :

Nitesh Pandey Death: नासिक के होटल में मृत मिले थे ऐक्टर नितेश पांडे, पुलिस कर्मचारियों से कर रही पूछताछ

By अनिल शर्मा | Updated: May 24, 2023 14:42 IST

नितेश ने 1990 में थिएटर करना शुरू किया। 1995 में उन्हें एक शो 'तेजस' में अभिनय का पहला अवसर मिला। उन्होंने मंजिलें अपना अपना, अस्तित्व एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियल में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। फिलहाल पुलिस की एक टीम होटल में मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।

मुंबईः टेलीविजन के जाने माने अभिनेता नितेश पांडे का नासिक में बुधवार निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। नितेश की उम्र 50 साल थी।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नितेश महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी के एक होटल में मृत पाए गए थे। एएनआई ने बताया कि होटल के कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। नितेश ने टीवी शो 'अनुपमा' में काम किया था और वह शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। फिलहाल पुलिस की एक टीम होटल में मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "तीन युवा व्यक्ति। तीन अभिनेता। 3-4 दिनों के अंतराल में निधन हो गया। रेस्ट इन पीस प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ प्रार्थना।

नितेश ने 1990 में थिएटर करना शुरू किया। 1995 में उन्हें एक शो 'तेजस' में अभिनय का पहला अवसर मिला। उन्होंने मंजिलें अपना अपना, अस्तित्व एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियल में काम किया है। वह कुछ तो लोग कहेंगे, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, एक रिश्ता साझेदारी का, इंडियावाली मां और हीरो-गायब मोड ऑन जैसे कई धारावाहिकों का भी हिस्सा थे। उन्हें आखिरी बार अनुपमा में देखा गया था।

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2007 की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ अनवर शेख (ओम कपूर के सहायक) की भूमिका निभाई। वह खोसला का घोसला का भी हिस्सा थे। इसके साथ ही नितेश को मेरे यार की शादी है (2002), दबंग 2 (2012), मिकी वायरस (2013), शादी के साइड इफेक्ट्स (2014), हंटरर (2015), मदारी (2016), रंगून (2017) और बधाई दो (2022) जैसी कई फिल्मों में देखा गया था। नितेश ने सुधा चंद्रन के साथ आस्था और मिसाल पाव जैसे थिएटर शो भी किए।

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब