लाइव न्यूज़ :

YouTube का सबसे बड़ा बाजार बना भारत, यूजर्स की संख्या हुई 26 करोड़ के पार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 10, 2019 11:17 IST

देश में YouTube का इस्तेमाल करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं। जबकि पिछले साल यह 73 प्रतिशत था। गौर करें तो जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार देश में यूट्यूब के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत यूट्यूब के सबसे बड़े बाजार के रूप में सामने आया हैदेश में YouTube का इस्तेमाल करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैंदेश में यूट्यूब के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ हो गयी है

भारत में सस्ते मोबाइल और इंटरनेट ने यूट्यूब यूजर्स की संख्या को बढ़ा दिया है। अब भारत यूट्यूब के सबसे बड़े बाजार के रूप में सामने आया है। अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत YouTube का सबसे तेजी से बढ़ रहा बाजार बन गया है। इस बात की जानकारी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के सीईओ Susan Wojcicki ने दी है।

देश में YouTube का इस्तेमाल करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं। जबकि पिछले साल यह 73 प्रतिशत था। गौर करें तो जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार देश में यूट्यूब के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ हो गयी है। जबकि पिछले साल यह संख्या 22.5 करोड़ ही थी।

youtube

यूट्यूब के वार्षिक कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ में Wojcicki ने कहा कि, "भारत में हमारे सबसे ज्यादा ऑडियंस है और वहीं भारत का मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वीडियो प्लेटफॉर्म है। यूट्यूब आज भारतीय यूजर्स को एक जगह पर कई सारे कंटेंट दे रहा है जिसमें मनोरंजन भी शामिल है।"

सुजैन वोजसिकी ने कहा कि 26.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स के बाद अब हमारा सबसे बड़ा दर्शक वर्ग भारत में है। यह दुनिया में हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। बता दें कि यूट्यूब को देश में कारोबार करते हुए 11 साल हो चुके हैं।

youtube

सूचना चाहिये हो या मनोरंजन YouTube आज कंटेट का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोबाइल पर यूट्यूब देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज 1,200 भारतीय यूट्यूब चैनल ऐसे हैं जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख के पार है जबकि 5 साल पहले यह संख्या सिर्फ 2 थी।

GroupM Asia Pacific के सीईओ मार्क पैटरसन ने कहा कि, "भारत में यूट्यूब का सबसे सीक्रेट हथियार ये था कि भारत के ज्यादातर यूजर्स मोबाइल पर चले गए हैं और वहीं वीडियो देखने लगे हैं। यूट्यूब पर आजकल लोग किसी भी वीडियो को चलते या ट्रैवल करते देख लेते हैं। वहीं क्रिएटर्स भी अपने यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए लंबा लंबा वीडियो बनाते हैं जिससे दोनों को फायदा पहुंचे।"

टॅग्स :यू ट्यूबमोबाइल ऐपऐपइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की