लाइव न्यूज़ :

इन 4 तरीकों से अपने पुराने स्मार्टफोन की स्लो स्पीड को करें Fix, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 1, 2018 06:43 IST

अगर आपका स्मार्टफोन भी कुछ साल पुराना हो गया है तो आपने ध्यान दिया होगा की फोन की परफॉर्मेंस धीमी होने लगी है। हम इस खबर में आपके पुराने स्मार्टफोन को स्लो से फास्ट करने के तरीके बताएंगे।

Open in App

नई दिल्ली: आज के समय में सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों को नए-नए स्मार्टफोन खरीदने का शौक होता है तो कुछ अपने पुराने स्मार्टफोन का सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का स्लो हो जाना जाहिर है क्योंकि ये स्मार्टफोन पुराने सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। अगर आपका स्मार्टफोन भी कुछ साल पुराना हो गया है तो आपने ध्यान दिया होगा की फोन की परफॉर्मेंस धीमी होने लगी है। हम इस खबर में आपके पुराने स्मार्टफोन को स्लो से फास्ट करने के तरीके बताएंगे।

लॉन्चर ओवरहॉल

अधिकतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने डिवाइस पर ऑपरेटिंग सिस्टम को कस्टमाइज कर लेती हैं। फोन में कंपनी की ओर से डिजाइन किए हुए स्किन्स व लॉन्चर मौजूद होते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स के अलावा कंपनी के यूजर इंटरफेस में नए विजेट, लेआउट और दूसरे फीचर्स दिए जाते हैं, जो आपके स्मार्टफोन को स्लो कर देते हैं। इससे बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है, थर्ड-पार्टी लॉन्चर। ये लॉन्चर अधिकतर कस्टम फीचर्स को हटा देगा, साथ में आपको पर्सनलाइजेशन का विकल्प भी देगा।

इसे भी पढ़ें: किसी के भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को चुटकियों में करें अनलॉक, करना होगा बस ये काम

एक स्नैपेयर कैमरा

बेसिक फोन में फुल फीचर वाले कैमरा ऐप नहीं होते। ऐसी स्थिति में आप बेहतर सुविधाओं लैस कैमरा ऐप का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में आप ओपन कैमरा (मार्क हार्मन द्वारा) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से फ्री है। इसके साथ ही यह एड फ्री एप है। साथ ही यह सभी फीचर्स से लैस है।

इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन का पावर बटन कर सकता है ये भी काम, शायद ही जानते होंगे आप

ऐप कैच और जंक फाइल को खाली करें

आपके फोन में मौजूद ऐप्स आपके फोन के स्टोरेज को कम कर देते हैं। ऐसे में आपको फोन में से कुछ ऐप्स डिलीट करने पड़ते हैं। लेकिन फोन में से ऐप को डिलीट बिना किए आप के स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फोन की “Settings” में जाएं फिर ‘Storage’ और फिर ‘Internal Storage’ पर जाकर ‘Cached Data’ को क्लियर कर दें।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल में करना है इंटरनेट फास्ट, इन सेटिंग में करें बदलाव, चुटकियों में आएगी 4G स्पीड

लाइटर सोशल मीडिया करें इस्तेमाल

सोशल मीडिया फेसबुक ने अपना लाइट वर्जन उपलब्ध कराया है। जो खास रूप से पुराने डिवाइसों पर अच्छा चलने और कम डाटा का उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है (यह 2g डाटा कनेक्शन पर भी काम करता है)। जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको फेसबुक के सभी फीचर्स मिलेंगे। अगर आपका फोन स्लो काम करता है तो आप फेसबुक के लाइट वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेसबुक के बाद ट्वीटर ने भी अपना लाइट वर्जन को लॉन्च किया है।

टॅग्स :मोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्सस्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की