लाइव न्यूज़ :

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 की आज सेल, जानें क्या है खास ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 28, 2018 12:00 IST

Xiaomi Redmi Y2 Sale Start Today: Airtel यूजर्स को सेल के दौरान फोन लेने पर 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 240 जीबी तक डेटा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi Y2 की यह सेल 28 अगस्त की दोपहर 12 बजे शुरू3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,999 रुपयेAirtel यूजर्स को सेल के दौरान फोन लेने पर 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक

नई दिल्ली, 28 अगस्त: चीनी कंपनी शाओमी के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi Y2 आज एक बार फिर से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi Y2 की यह सेल 28 अगस्त की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस सेल में रेडमी वाई2 के दो वेरिएंट 3 जीबी+ 32 जीबी और 4 जीबी + 64जीबी को उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत पर गौर करें तो इसके 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi Y2 पर मिल रहे ये ऑफर

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर आज सेल में शाओमी रेडमी वाई2 की खरीदारी करने पर ऑफर्स भी मिल रहा है। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर Amazon आपको 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा Airtel यूजर्स को सेल के दौरान फोन लेने पर 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 240 जीबी तक डेटा मिलेगा।

Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात फोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरे की- स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल एआई फीचर्स वाला सेल्फी कैमरा है जो सेल्फी लाइट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि रेडमी वाई2 के सेल्फी कैमरे से कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी कैमरे में रेडमी नोट 5 की तरह ऑटो एचडीआर मोड दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, एआई स्मार्ट ब्यूटी, फ्रंट एचडीआर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। रेडमी वाई2 में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर दोनों सेंसर के बीच में एलईडी फ्लैश है। रियर कैमरा एआई फीचर्स से लैस है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।

रेडमी वाई 2 फोन में 5.99 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी वाई2 में 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Xiaomi Redmi Y2 ऐंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। रेडमी वाई2 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके सामान्य इस्तेमाल के साथ पूरे एक दिन तक चलने का दावा किया गया है।

टॅग्स :शाओमीअमेजनएयरटेलस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की