लाइव न्यूज़ :

शाओमी का यह फोन देता है 11 दिन का बैटरी बैकअप, आज होगा फ्लैश सेल में उपलब्ध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2018 11:31 IST

शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन्स Redmi Y1 और Redmi Y1 lite की बिक्री आज

Open in App
ठळक मुद्देइन फोन्स को गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।आइडिया यूजर्स को 280 जीबी डाटा का ऑफर मिलेगा।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन्स Redmi Y1 और Redmi Y1 lite की आज बिक्री करेगा। कंपनी के इन दोनों डिवाइस को amazon.in और mi.com पर आज दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इन फोन्स को पिछले साल नंवबर में ही पेश किया था। इन फोन्स के खासियत की अगर बात करें तो शाओमी रेडमी Y1 एक सेल्फी फोकस स्मार्टफोन है जिसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही यह दोनों फोन शाओमी के MIUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इन फोन्स को गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Y1 और Redmi Y1 lite में मिल रहा ऑफर

रेडमी Y1 और रेडमी Y1 लाइट को खरीदने पर आइडिया यूजर्स को 280 जीबी डाटा का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा दोनों ही फोन्स के साथ हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का और हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा।

Redmi Y1 और Redmi Y1 lite की कीमत

बता दें कि Redmi Y1 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं Redmi Y1 Lite की कीमत 6,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Y1 Lite

रेडमी Y1 Lite में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन ऑक्टाकोर 425 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके कैमरे की अगर बात करें तो इसमें LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3080mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर इस फोन को 11 दिन तक स्टैंडबाय पर रखा जा सकता है। साथ ही ये IR ब्लास्टर फीचर के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Y1

रेडमी Y1 में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन ऑक्टाकोर 435 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। वहीं दूसरे मॉडल में 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों की ही इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके रियर कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट दी गई है।

टॅग्स :शिओमीसेलएंड्रॉयड स्मार्टफोनस्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाVivo ने कई खास ऑफर्स के साथ भारत में लॉन्च किया अपना पहला ऑनलाइन स्टोर

टेकमेनियाअमेजन ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से होगा शुरू, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की