लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के बजट स्मार्टफोन Redmi 7 पर आज जबरदस्त सेल, मिलेगा 2400 कैशबैक और डबल डेटा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 3, 2019 10:16 IST

Redmi 7 कंपनी के पुराने Redmi 6 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 'अल्टीमेट ऑल राउंडर' है। रेडमी 7 की खास बात है कि इसमें डॉट नॉच डिस्प्ले, ऑरा स्मोक डिज़ाइन, ग्रेडिएंट बैकपैनल और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैंRedmi 7 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई हैRedmi 7 कंपनी के पुराने Redmi 6 का अपग्रेड वर्जन है

चीनी कंपनी शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 7 की दूसरी सेल आज यानी 3 मई को आयोजित की गई है। यह सेल दोपहर 12 बजे होगी। यह सेल कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.com और Amazon पर रखी गई है। इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है लेकिन फोन के फीचर्स काफी खास है। इसके अलावा आप रेडमी 7 फोन को मी होम स्टोर्स, मी स्टूडियो आउटलेट्स और कंपनी के पार्टनर ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

बता दें कि Redmi 7 कंपनी के पुराने Redmi 6 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 'अल्टीमेट ऑल राउंडर' है। रेडमी 7 की खास बात है कि इसमें डॉट नॉच डिस्प्ले, ऑरा स्मोक डिज़ाइन, ग्रेडिएंट बैकपैनल और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है।

मिल रहा है इन ऑफर्स का फायदा

इस फोन की खरीद पर ग्राहकों को जियो की तरफ से 4 साल तक के लिए डबल डेटा मिलेगा। साथ ही जियो 2400 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें पहले में 2 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। वहीं दूसरे फोन में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है।

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट दो रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी और 3 जीबी। स्टोरेज का एक मात्र विकल्प 32 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बता दें कि इस हैंडसेट में अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

Xiaomi Redmi 7

अब बात कैमरा सेटअप की तो Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की