Xiaomi Redmi 5A और Redmi Note 5 की आज होगी बिक्री, अब यहां खरीद पाएंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: April 19, 2018 11:10 AM2018-04-19T11:10:53+5:302018-04-19T11:10:53+5:30

यूजर्स Xiaomi Redmi Note 5 को फ्लिपकार्ट से कभी भी खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi 5A and Redmi Note 5 to go on sale today at 12 PM on Flipkart and Mi.com | Xiaomi Redmi 5A और Redmi Note 5 की आज होगी बिक्री, अब यहां खरीद पाएंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi 5A और Redmi Note 5 की आज होगी बिक्री, अब यहां खरीद पाएंगे ये पॉपुलर स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi के Redmi 5A और Redmi Note 5 को आज एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि शाओमी रेडमी 5A को गुरूवार को दोपहर 12 बजे कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। वहीं, रेडमी नोट 5 की बिक्री Flipkart पर ओपल सेल में की जाएगी। यानी कि यूजर्स Xiaomi Redmi Note 5 को फ्लिपकार्ट से कभी भी खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सारेगामा कारवांः जिसमें सिर्फ सदाबहार गाने नहीं, पुरानी यादों का पिटारा है

बता दें कि कंपनी ने शाओमी रेडमी 5A के 50 लाख यूनिट की बिक्री के बाद हैंडसेट पर जारी डिस्काउंट को बंद कर दिया है। यानी कि पहले Redmi 5A का 2GB वेरिएंट स्मार्टफोन 4,999 रुपये का मिल रहा था जो कि अब नहीं मिलेगा। फिलहाल इसकी कीमत 5,999 रुपये कर दी गई है। आपको बता दें कि शाओमी रेडमी 5A कम कीमत में मिलने वाला एक दमदार स्मार्टफोन है, जो आकर्षक स्पेसिफिकेशन और फीचर से लैस है। यूजर्स की ओर से भी इस फोन को खूब पसंद किया गया है।

Xiaomi Redmi 5A at just Rs 250, Know how to avail this offer | 250 रुपये महीने की किस्त पर खरीदें आज Xiaomi Redmi 5A, यहां पर मिल रहा है यह ऑफर

वहीं, Xiaomi के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 5 की बात करें तो शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 5 को रेडमी नोट 5 प्रो के साथ फरवरी में लॉन्च किया था। तब से आयोजित हुईं सभी सेल में इन फोन की बिक्री इतनी तेज़ी से हुई है कि ग्राहकों को फोन ना मिलने के चलते निराशा हाथ लगी है। अब शाओमी ने धीरे-धीरे स्टॉक की समस्या का समाधान करना शुरू कर दिया है।

Redmi Note 5 की कीमत

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट के लिए आपको 11,999 रुपये चुकाने होंगे। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi S2 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, ये फीचर्स होंगे खास

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इस कीमत में यूजर 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर को 6,999 रुपये देने होंगे।

Web Title: Xiaomi Redmi 5A and Redmi Note 5 to go on sale today at 12 PM on Flipkart and Mi.com

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे