लाइव न्यूज़ :

शाओमी के Poco F1 की कीमत में जबरदस्त कटौती, 6000 रु हुआ सस्ता

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 6, 2019 16:42 IST

शाओमी पोको एफ1 नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मौजूद है। बता दें कि पिछले हफ्ते पोको सेल के दौरान इसकी कीमत में 8000 रुपये की कटौती की गई थी लेकिन वह कुछ ही टाइम के लिए था। 

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है Poco F1पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैंस्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है Poco F1

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने अपने Poco F1 की कीमत को भारतीय बाजार में कम कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में भारी कटौती की है। Xiaomi’s Poco F1 की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कमी की गई है।

इस बात की जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, 'Mi फैन्स, आप जानते हैं कि कैसे #POCOF1 ने इतने लोगों के दिलों को जीता है. ऐसे में अब समय है इस शानदार फोन को कम कीमत पर mi.com या फिर फ्लिपकार्ट से खरीदने का।'

कीमत में कटौती फोन के दोनों वेरिएंट में की गई है। शाओमी पोको एफ1 नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मौजूद है। बता दें कि पिछले हफ्ते पोको सेल के दौरान इसकी कीमत में 8000 रुपये की कटौती की गई थी लेकिन वह कुछ ही टाइम के लिए था। 

Poco F1 की भारत में कीमत

मनु कुमार जैन के ट्वीट के मुताबिक, पोको एफ1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से कम करके 18,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये से घटाकर 22,999 रुपये कर दिया गया है। यह कटौती पोको एफ1 के स्टेंडर्ड और आर्मर्ड एडिशन के लिए है।

Poco F1

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 17,999 रुपये में बिकेगा। बता दें कि हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

Xiaomi Poco F1 Specifications

ड्यूल-सिम शाओमी पोको एफ1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है।

poco f1

पोको एफ1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।

टॅग्स :शाओमी पोकोस्मार्टफोनएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की