लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi Super Sale : 4,499 रुपये में खरीदें शाओमी का ये जबरदस्त स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 11, 2019 17:48 IST

Xiaomi Mi Super Sale : तीन दिन तक चलने वाली Xiaomi की यह सेल 13 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, K20 Pro और Poco F1 को बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi 7A को 1,200 रुपये की छूट में बेचा जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 4,499 रुपये हैRedmi Note 7 Pro को सेल में एक्सचेंज के तहत 7,500 रुपये में खरीद सकते हैं

चीनी कंपनी शाओमी एक बार फिर से भारत में Mi Super Sale लेकर आई है। इस सेल में कंपनी के 6 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मी सुपर सेल लाइव है।

तीन दिन तक चलने वाली Xiaomi की यह सेल 13 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, K20 Pro और Poco F1 को बेचा जाएगा। इसके अलावा कंपनी के Mi Super Sale में एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी 7ए और रेडमी गो भी सेल में उपलब्ध कराए जाएंगे।

सेल में मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो Redmi 7A को 1,200 रुपये की छूट में बेचा जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 5,499 रुपये है।

इसी तरह शाओमी के Redmi Go पर 1,500 रुपये की छूट दी जा रही है। ऐसे में ग्राहक इसे 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसी तरह Redmi Note 7 Pro को सेल में 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर इसे 7,500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट में खरीद सकते हैं।

वहीं, मी सुपर सेल के दौरान ग्राहक Redmi K20 को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 3,000 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है।

लिस्ट में Redmi K20 Pro का भी नाम शामिल है। इसे ग्राहक 3,000 रुपये की छूट के बाद 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसी तरह कंपनी Poco F1 की बिक्री 14,999 रुपये में कर रही है। पहले इस स्मार्टफोन को भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। साथ ही ग्राहक इसमें एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ ले सकते हैं।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनशाओमी पोकोस्मार्टफोनएंड्राइड स्मार्टफोनसेलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की