लाइव न्यूज़ :

MI CC9 Pro स्मार्टफोन 108MP पेंटा कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत से भी उठा पर्दा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 5, 2019 16:41 IST

Mi CC9 Pro स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं। यानी कि 4 रियर कैमरे और 1 सेल्फी कैमरा दिया गया है। मी सीसी9 प्रो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देMi CC9 Pro स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैंमी सीसी9 प्रो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

चीनी कंपनी Mi CC9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में आयोजित किए एक इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं। यानी कि 4 रियर कैमरे और 1 सेल्फी कैमरा दिया गया है। मी सीसी9 प्रो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। जबकि इसके तीसरे वेरिएंट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Mi CC9 Pro कीमत

कीमत पर गौर करें तो फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 2799 युआन जो कि भारतीय रुपयों में 28,000 है। वहीं इसे टॉप वेरिएंट को 31000 युआन यानी लगभग 35000 रुपये की कीमत में उतारा गया है।

Mi CC9 Pro के फीचर्स

Mi CC9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में डॉट नॉच दिया गया है और कम से कम बेजल्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पर चलता है। इस स्मार्टफोन के साथ 6GB और 8GB रैम वेरिएंट का ऑप्शन है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है और इसके साथ 10X हाईब्रिड जूम भी दिया गया है। डेप्थ इफेक्ट यानी बोके मोड के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है और 20 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है। मैक्रो के लिए 2 मेगापिक्सल का डेडिकेटेड सेंसर है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

भारत में फिलहाल Mi CC9 Pro को लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी इसी स्मार्टफोन को 6 नवंबर को Mi Note 10 के नाम से ग्लोबल लॉन्च कर सकती है।

टॅग्स :शाओमीएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की