लाइव न्यूज़ :

पॉपुलर Window 7 आज से हो जाएगा बंद, ऐसे पाएं फ्री में विंडोज 10 का अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 14, 2020 11:59 IST

विंडोज 7 का सपोर्ट आज से आपके सिस्टम पर नहीं मिलेगा। 14 जनवरी के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 7 के लिए किसी तरह का अपडेज जारी नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअच्छी बात यह है कि इसे आप फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं14 जनवरी के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 7 के लिए किसी तरह का अपडेट जारी नहीं किया जाएगा

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 7 को 14 जनवरी 2020 से बंद करने जा रही है। यानी कि विंडोज 7 का सपोर्ट आज से आपके सिस्टम पर नहीं मिलेगा। 14 जनवरी के बाद से माइक्रोसॉफ्टविंडोज 7 के लिए किसी तरह का अपडेट जारी नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही आज के बाद से विंडोज सिक्योरिटी पैच से जुड़ा कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट कस्टमर केयर के जरिए इसे कोई टेक्निकल सपोर्ट भी नहीं दिया जाएगा। ऐसे में ये माना जा रहा है कि कंपनी पूरी तरह से विंडोज 10 पर फोकस करना चाहती है।

ऐसे में अगर आप विंडोज 7 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आज ही अपने कंप्यूटर को Window 10 से अपग्रेड कर लें। इसमें अच्छी बात यह है कि इसे आप फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इसका पूरा तरीका भी बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप स्टेप बाय स्टेप इसे आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले Window 10 डाउनलोड पेज पर जाएं।

स्टेप 2: पेज पर आपको ‘Download Tool now’ का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। इसके बाद Windows 10 Media Creation Tool को डाउनलोड करें।

स्टेप 3: अब Media Creation Tool को रन करें और लाइसेंस को ‘Accept’ करें।

स्टेप 4: इसके बाद ‘upgrade this PC now’ पर क्लिक करें और ‘Next’ बटन पर टैप करें।

स्टेप 5:  अब ‘Keep Personal file and Apps’ पर क्लिक करें और ‘Continue’ पर टैप कर दें।

स्टेप 6: Install ऑप्शन के क्लिक होने के बाद, Windows 10 इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा। ध्यान रहे कि इसमें लिए थोड़ा समय लग सकता है।

स्टेप 7: Windows 10 का इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद, यूजर को इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा और Settings में जाना होगा। फिर Windows Update पर टैप करना होगा। इसके बाद आपका कंप्यूटर/लैपटॉप डिजिटल लाइसेंस से एक्टिवेट हो जाएगा।

नोट: बता दें कि यह तरीका अपडेट सिर्फ ओरिजनल विंडोज 7 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही है। क्रैक वर्जन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इस तरह से Window 10 अपडेट नहीं कर पाएंगे।

टॅग्स :विंडोजमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्वट्रप द्वारा 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद, बिग टेक कंपनियों ने एच-1बी वीज़ा धारकों को रविवार से पहले लौटने की सलाह दी

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

कारोबारMicrosoft: 9000 कर्मचारी होंगे बाहर?, नौकरी से हटाये जाने का नोटिस भेजना शुरू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की