लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर के पहले दिन WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन स्मार्टफोन पर नहीं करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 1, 2019 11:57 IST

व्हाट्सऐप अब आईओएस 7 या पुराने वर्जन, एंड्रॉयड 2.3.7 और नोकिया सीरीज 40 (एस40) से सपोर्ट हटा रही है। यानी कि नोकिया सीरीज 40 डिवाइस के यूजर्स अब नया WhatsApp अकाउंट नहीं बना पाएंगे और इन डिवाइसों पर किसी भी समय व्हाट्सएप की कई प्रणालियां बंद हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देNokia के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम S40 का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके फोन में व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का अपडेट नहीं दिया जाएगा31 दिसंबर 2018 के बाद WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में अपना सपोर्ट बंद करने वाला हैव्हाट्सऐप अब आईओएस 7 या पुराने वर्जन, एंड्रॉयड 2.3.7 और नोकिया सीरीज 40 (एस40) से सपोर्ट हटा रही है

व्हाट्सऐप एक ऐसा ऐप है जिसे पूरी दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है। गूगल प्ले स्टोर हो या ऐप स्टोर दोनों प्लैटफॉर्म में इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है। मगर साल के पहले ही दिन व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए बुरी खबर है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब पुराने डिवाइसों और ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर सपोर्ट नहीं करेगा। व्हाट्सऐप अब आईओएस 7 या पुराने वर्जन, एंड्रॉयड 2.3.7 और नोकिया सीरीज 40 (एस40) से सपोर्ट हटा रही है। यानी कि नोकिया सीरीज 40 डिवाइस के यूजर्स अब नया WhatsApp अकाउंट नहीं बना पाएंगे और इन डिवाइसों पर किसी भी समय व्हाट्सएप की कई प्रणालियां बंद हो जाएंगी।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'जब हमने साल 2009 में व्हाट्सऐप शुरू किया था। तो लोग ऐसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे, जो आज से बिल्कुल अलग थे। तब एप्पल स्टोर कुछ ही महीने पुराना था और उस समय बिकने वाले 70 फीसदी स्मार्टफोन्स में ब्लैकबेरी या नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम्स होते थे।'

whatsapp-version

कंपनी ने कहा, 'आज बिकनेवाले 99.5 फीसदी हैंडसेट्स में गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं, जो कि तब 25 फीसदी से भी कम डिवाइसों में होते थे।' डिज्नीटेड के मुताबिक, कंपनी द्वारा सपोर्ट वापस लेने के बावजूद लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा WhatsApp 

मिली जानकारी के मुताबिक जो यूजर अभी भी Nokia के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम S40 का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके फोन में व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का अपडेट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, नोकिया एस40 पर काम कर रहे मोबाइल फोन पर WhatsApp के कुछ फीचर्स कभी भी चलना बंद हो सकते हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp न चलने की वजह ये है कि मेसेजिंग ऐप अब इस प्लैटफ़ॉर्म के लिए फीचर डेवलप नहीं करता है।

WhatsApp इन प्लैटफ़ॉर्म पर 1 फरवरी 2020 के बाद बंद होगा 

वहीं, 1 फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 और उससे पुराने वर्जन, iPhone iOS7 और उससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। WhatsApp ने एक बयान में कहा है, 'यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि हम इन प्लैटफ़ॉर्म के लिए सक्रियता के साथ फीचर्स नहीं डिवेलप करेंगे। कुछ फीचर्स किसी भी समय बंद हो सकते हैं।'

WhatsApp

इससे पहले, विंडोज फोन 8.0, ब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 के लिए WhatsApp ने 31 दिसंबर 2017 से सपोर्ट बंद कर दिया था। इन प्लैटफ़ॉर्म पर चलने वाले स्मार्टफोन में 31 दिसंबर 2017 के बाद WhatsApp ने काम करना बंद कर दिया है।

ऐसे में अगर आपका फोन नोकिया S40 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और आप तब भी WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए नया फोन खरीदना होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसएंड्रॉयडमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की