लाइव न्यूज़ :

अब व्हाट्सएप पर भी मिलेगा मैसेंजर रूम का शॉर्टकट स्विच, जानिए आपको क्या होगा फायदा

By रजनीश | Updated: May 12, 2020 17:51 IST

फेसबुक के मैसेंजर रूम की बात करें तो वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है। भले ही वह फेसबुक ना इस्तेमाल करता हो। 

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप ने वेब एप का 2.2019.6 वर्जन जारी किया है जिसके मुताबिक मैसेंजर रूम का शॉर्टकट दिया गया है।अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स व्हाट्सएप से डायरेक्ट मैसेंजर रूम में पहुंच सकेंगे। फेसबुक मैसेंजर रूम में एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

जब से लॉकडाउन किया गया उसके कुछ दिन बाद ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप की डाउनलोडिंग काफी बढ़ गई। लोग ऑफिस की मीटिंग और स्कूल, कोचिंग की पढ़ाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की डिमाड को देखते हुए फेसबुक ने हाल ही में अपने मैसेंजर एप में रूम फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से 50 लोग एक साथ वीडियो मीटिंग कर सकते हैं। अब खबर है कि फेसबुक मैसेंजर एप को व्हाट्सएप में भी जोड़ने वाला है।

व्हाट्सएप ने वेब एप का 2.2019.6 वर्जन जारी किया है जिसके मुताबिक मैसेंजर रूम का शॉर्टकट दिया गया है। फिलहाल यह अभी बीटा टेस्टिंग स्टेज में है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक मैसेंजर रूम का बटन फिलहाल वेब वर्जन के सेटिंग वाले सेक्शन में दिख रहा है लेकिन फाइनल वर्जन में यह फोटो, वीडियो अटैचमेंट वाले सेक्शन में दिखेगा।

इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स व्हाट्सएप से डायरेक्ट मैसेंजर रूम में पहुंच सकेंगे। फेसबुक मैसेंजर रूम में एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि मेन मीनू बार में ही क्रिएट वीडियो चैट रूम का विकल्प मिलेगा।

फेसबुक के मैसेंजर रूम की बात करें तो वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है। भले ही वह फेसबुक ना इस्तेमाल करता हो। 

इसके अलावा रुम क्रिएटर के पास यह ऑप्शन भी होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और ज्वाइन कराना चाहता है। वह जिसको चाहे रूम से किसी भी समय रिमूव भी कर सकता है। रुम बनाना भी बहुत आसाना है। जैसे आप मैसेंजर ग्रुप बनाते हैं ठीक उसी तरह रूम भी क्रिएट कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की