लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं को नए उपकरण पर ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पुराने उपकरण पर करना होगा सत्यापन, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2023 10:10 IST

व्हाट्सऐप ने कहा कि यह सुविधा आपके खाते को किसी दूसरे उपकरण पर खोलने के अनधिकृत प्रयास के बारे में आपको सचेत कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदो नए ‘फीचर’ भी लाएगी, जिसमें उपकरण सत्यापन शामिल है।उपयोगकर्ता की जानकारी या अनुमति के बिना संदेश भेजने वाले मालवेयर के हमले को रोकने में मदद करेगा।

नई दिल्लीः सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप के उपयोगकर्ताओं को नए उपकरण पर ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पुराने उपकरण पर अपना सत्यापन कराना पड़ सकता है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी इसके अलावा दो नए ‘फीचर’ भी लाएगी, जिसमें उपकरण सत्यापन शामिल है।

यह उपयोगकर्ता की जानकारी या अनुमति के बिना संदेश भेजने वाले मालवेयर के हमले को रोकने में मदद करेगा। व्हाट्सऐप ने एक बयान में कहा, ''अगर आप अपने व्हाट्सऐप खाते को एक नए उपकरण पर खोल रहे हैं, तो हम दोबारा जांचना चाहेंगे कि यह वास्तव में आप ही हैं।

अब से, हम आपसे आपके पुराने उपकरण पर इस बात को सत्यापित करने के लिए कह सकते हैं। आप चाहें तो अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में यह कदम उठा सकते हैं।'' व्हाट्सऐप ने कहा कि यह सुविधा आपके खाते को किसी दूसरे उपकरण पर खोलने के अनधिकृत प्रयास के बारे में आपको सचेत कर सकती है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की