लाइव न्यूज़ :

WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, 31 दिसंबर के इन स्मार्टफोन पर बंद हो जाएगा ये ऐप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 22, 2018 17:02 IST

Whatsapp के कुछ चुनिंदा यूजर्स अब 31 दिसंबर के बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 31 दिसंबर 2018 के बाद व्हाट्सऐप कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। यानी, इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन में WhatsApp काम नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे31 दिसंबर 2018 के बाद WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में अपना सपोर्ट बंद करने वाला हैWhatsApp इन प्लैटफ़ॉर्म पर 1 फरवरी 2020 के बाद बंद होगाNokia के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम S40 का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके फोन में व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का अपडेट नहीं दिया जाएगा

दुनियाभर में Whatsapp सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है। गूगल प्ले स्टोर हो या एप्पल स्टोर दोनों ही प्लैटफॉर्म पर करोड़ों यूजर ने इसे डाउनलोड किया है। यूजर को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप लगातार नए-नए फीचर जारी कर रहा है। हालांकि सालों से इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। व्हाट्सऐप के कुछ चुनिंदा यूजर्स अब 31 दिसंबर के बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 31 दिसंबर 2018 के बाद WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। यानी, इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन में WhatsApp काम नहीं करेगा।

इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा WhatsApp 

मिली जानकारी के मुताबिक जो यूजर अभी भी Nokia के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम S40 का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके फोन में व्हाट्सऐप के नए फीचर्स का अपडेट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, नोकिया एस40 पर काम कर रहे मोबाइल फोन पर WhatsApp के कुछ फीचर्स कभी भी चलना बंद हो सकते हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp न चलने की वजह ये है कि मेसेजिंग ऐप अब इस प्लैटफ़ॉर्म के लिए फीचर डेवलप नहीं करता है।

WhatsApp इन प्लैटफ़ॉर्म पर 1 फरवरी 2020 के बाद बंद होगा 

वहीं, 1 फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 और उससे पुराने वर्जन, iPhone iOS7 और उससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। WhatsApp ने एक बयान में कहा है, 'यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि हम इन प्लैटफ़ॉर्म के लिए सक्रियता के साथ फीचर्स नहीं डिवेलप करेंगे। कुछ फीचर्स किसी भी समय बंद हो सकते हैं।'

इससे पहले, विंडोज फोन 8.0, ब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 के लिए WhatsApp ने 31 दिसंबर 2017 से सपोर्ट बंद कर दिया था। इन प्लैटफ़ॉर्म पर चलने वाले स्मार्टफोन में 31 दिसंबर 2017 के बाद WhatsApp ने काम करना बंद कर दिया है।

ऐसे में अगर आपका फोन नोकिया S40 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और आप तब भी WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए नया फोन खरीदना होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसएंड्रॉयडमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की