लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के निर्देश के बाद Whatsapp ने फर्जी खबरों से लड़ने के लिए शुरू किया ये अभियान, जानें कैसे करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 30, 2018 16:06 IST

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऑल इंडिया रेडियो के बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित 46 हिंदी स्टेशनों से इस मुहिम का प्रसारण आज से शुरू कर दिया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप ने फर्जी खबरों से लड़ने के लिए शुरू कर रहा है रेडियो अभियान46 हिंदी स्टेशनों से इस मुहिम का प्रसारण शुरू कर दिया गया है

नई दिल्ली, 30 अगस्त:व्हाट्सऐप ने कहा कि वह फर्जी खबरों के प्रसार पर रोक लगाने की कोशिशों के तहत देश के विभिन्न राज्यों में रेडियो के माध्यम से मुहिम की शुरुआत कर रही है। Whatsapp ने कहा कि इस अभियान में लोगों को ‘फॉरवर्ड’ के रूप में प्राप्त संदेशों को आगे साझा करने से पहले उनकी सत्यता परखने के लिए कहा जाएगा।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऑल इंडिया रेडियो के बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित 46 हिंदी स्टेशनों से इस मुहिम का प्रसारण आज से शुरू कर दिया जाएगा।’’

प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह हिंदी में शुरू होगा तथा अगले कुछ सप्ताह में इसे दूसरे क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू करने की योजना है।

इनमें लोगों को कोई संदेश अग्रसारित करने से पहले उनकी सत्यता परखने के लिए कहा जाएगा। संदेश में कुछ भी भड़काऊ पाये जाने पर यूजर्स को उन्हें रिपोर्ट करने के लिए भी कहा जाएगा। इसमें यूजर्स को यह भी बताया जाएगा कि गलत सूचनाओं वाले संदेशों को अग्रसारित करने में सावधानी बरतें क्योंकि ऐसा करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अफवाहों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामले सामने आने के बाद से व्हाट्सऐप की आलोचना हो रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपऐपमोबाइलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की