लाइव न्यूज़ :

व्हॉट्सएप ने कहा-निजता नीति पर सरकार के किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार, हाईकोर्ट में चुनौती

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:48 IST

व्हॉट्सएप ने पिछले सप्ताह प्रयोगकर्ताओं को ‘इन-ऐप’ अधिसूचना के जरिये इन बदलावों की सूचना दी है। व्हॉट्सएप ने कहा है कि उसके मंच का इस्तेमाल जारी रखने के लिए प्रयोगकर्ताओं को नयी शर्तों तथा नीति पर आठ फरवरी तक सहमति देनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देव्हॉट्सएप द्वारा फेसबुक के साथ प्रयोगकर्ताओं की सूचना को साझा करने को लेकर इंटरनेट पर बड़ी संख्या में ‘मीम्स’ चल रहे हैं।प्रयोगकर्ता व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों टेलीग्राम और सिग्नल पर स्थानांतरित हो रहे हैं।घटनाक्रमों के बीच वैश्विक स्तर पर इन मंचों के लाखों डाउनलोड हुए हैं।

नई दिल्लीः अपने हालिया निजता नीति बदलावों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आई व्हॉट्सएप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर सरकार के किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार है।

इसके साथ ही फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच ने कहा है कि सिग्नल जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ उसे प्रयोगकर्ताओं का भरोसा जीतने के लिए ‘प्रतिस्पर्धा’ करनी होगी। पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में व्हॉट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी भारत के उपयोक्ताओं की निजता और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

साथ ही वह लगातार प्रयोगकर्ताओं को स्पष्ट करेगी कि उनके संदेश ‘एंड-टू-एंड’ कूट रूप में होंगे। व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों मसलन सिग्नल और टेलीग्राम के डाउनलोड में हालिया घटनाक्रमों के बीच काफी इजाफा हुआ है। व्हॉट्सएप ने अपनी निजता नीति में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ डेटा फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा। कैथकार्ट ने कहा, ‘‘हमें पता है कि जब निजता की बात होगी हमें प्रयोगकर्ताओं के विश्वास के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी और यह दुनिया के लिए काफी अच्छा होगा।

‘‘लोगों के पास अपनी बातचीत के लिए विकल्प होना चाहिए और उन्हें यह विश्वास होना चाहिए कि उनके ‘चैट’ कोई और नहीं देख सकेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रयोगकर्ता व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों मसलन सिग्नल और टेलीग्राम की ओर रुख कर रहे हैं, कैथकार्ट ने इसका ना में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लोगों का आभार जताते हैं कि वे व्हॉट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसपर भरोसा जता रहे हैं। हमारा मानना है कि निजता को लेकर प्रतिस्पर्धा अच्छी है। इससे ऐप को अधिक निजी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।’’

निजता पर बहस के बीच व्हाट्सएप की उपयोक्ता नीति में बदलाव की समीक्षा कर रही है सरकार

सरकार व्हॉट्सएप द्वारा हाल में घोषित निजता नीति में बदलाव की समीक्षा कर रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह समीक्षा ऐसे समय की जा रही है जबकि व्हॉट्सएप के हालिया विवादास्पद बदलावों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके तहत व्हॉट्सएप के प्रयोगकर्ताओं के डेटा को फेसबुक के अन्य उत्पादों और सेवाओं से जोड़ा गया है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच के हालिया कदम के प्रभाव पर विचार-विमर्श चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से समीक्षा की जरूरत है। कारोबार जगत के कई दिग्गजों सहित बड़ी संख्या में प्रयोगकर्ताओं ने इस कदम को लेकर चिंता जताई है। भारत में व्हॉट्सएप के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। भारत वैश्विक स्तर पर व्हॉट्सएप के सबसे बड़े बाजारों में से है।

सूत्रों ने बताया कि व्हॉट्सएप के नीति अपडेट का मौजूदा कानूनी रूपरेखा के परिप्रेक्ष्य में आकलन किया जाएगा। आईटी मंत्रालय ने अभी तक व्हॉट्सएप से किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं मांगा है। हालांकि, इस बारे में जल्द फैसला हो सकता है। व्हॉट्सएप की सेवा और निजता नीति में हालिया बदलाव को लेकर बहस छिड़ी है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडियाभारत सरकारहाई कोर्टदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की