लाइव न्यूज़ :

WhatsApp चैट अगर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं तो फिर ये लीक कैसे हो जाते हैं? क्या है वजह, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2021 16:10 IST

बॉलीवुड से जुड़े हाल के कई मामलों में वाटसेप (WhatsApp) चैप के लीक होने जैसी बात सामने आई है। कुछ मामलों में तो सालों पुराने चैट तक भी जांच अधिकारी पहुंच गए। ऐसे में सवाल है कि आखिर WhatsApp चैट लीक कैसे हो जाता है?

Open in App

WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होने का दावा करता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का मतलब है कि संदेश भेजने वाले और इसे पाने वाले के अलावा कोई भी इसे पढ़ नहीं सकता है। यहां तक ​​कि वाटसेप भी इसे नहीं पढ़ सकता है। 

ऐसे में ये सवाल उठता है कि ऐसा क्यों है कि हर बार जब भी कोई मामला जैसे बॉलीवुड से ही जुड़ा कोई विवाद आता है तो इसमें शामिल शख्स की वाटसेप चैट लीक हो जाती है या फिर जांच अधिकारियों द्वारा एक्सेस कर ली जाती है? हाल ही में ड्रग्स से जुड़े मामलों में बॉलीवुड हस्तियों के वाटसेप चैट लीक होने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं।

पिछले साल भी सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद रिया चक्रवर्ती से संबंधित वाटसेप चैट इंटरनेट पर छा गए थे। ऐसे ही एक कथित ड्रग डीलर के साथ दीपिका पादुकोण की बातचीत के मामले आए और अब अभिनेत्री अनन्या पांडे शामिल और शाहरूख खान के बेटे आर्यन के बीच ड्रग्स को लेकर व्हाट्सएप पर चैट की बात सामने आई है।

इन सभी मामलों को देखें तो ये सवाल उठता है कि क्या वाकई में वाटसेप संदेश वास्तव में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं? साथ ही सवाल ये भी कि ये चैट कैसे लीक हो जाते हैं या दूसरों द्वारा एक्सेस कर लिए जाते हैं? आइए, इस बारे में जानते हैं।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड फिर भी कैसे चैट में लगती है सेंध?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिस्टम में डेटा के बारे में जानकारी हासिल करना बेहद मुश्किल है। ऐसे में ज्यादातर मामलों में वास्तविकता यह है कि इन चैट को एक्सेस किया जाता है। इसका आसान तरीका ये है कि आपने अपना फोन अनलॉक किया और जांच अधिकारियों को दे दिया। 

भारत में स्मार्टफोन जैसी बेहद व्यक्तिगत चीजों को लेकर कानून बहुत स्पष्ट नहीं है। वहीं, अमेरिका या कई यूरोपीय देशों में पुलिस को फोन या कंप्यूटर को जब्त करने या उसकी तलाशी लेने से पहले वारंट की आवश्यकता होती है।

कुछ इन तरीकों से फोन से ली जाती है जानकारी

- एक तरीका ये है कि आरोपी को फोन को अनलॉक करने के लिए कहा जाता है। एक बार अनलॉक होने के बाद सभी चैट अधिकारी आसानी से देख सकते हैं। इसके स्क्रीनशॉट लिए जा सकते हैं या उन्हें कॉपी किया जा सकता है, किसी से साझा किया जा सकता है।

- कुछ मामले ऐसे होते हैं जहां फोन तो मिल जाता है पर यह अनलॉक नहीं होता है। ऐसे में फोरेंसिक टीम अपना कमाल करती है। वाटसेप चैट एन्क्रिप्टेड हैं लेकिन कुछ हफ्ते पहले तक वाटसेप चैट की बैकअप गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बना रहा था। ये एन्क्रिप्टेड नहीं था। इन चैट बैकअप को कुछ विशेष तरीकों का इस्तेमाल कर एक्सेस किया जा सकता है।

- साथ ही, जांच एजेंसियों के पास एक कोर्ट के आदेश के साथ Google और Apple से संपर्क करने और उनसे चैट बैकअप (हाल तक एन्क्रिप्टेड नहीं) ​​​​प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध है। इन बैकअप की तब फोरेंसिक लैब में जांच की जा सकती है।

आज भी जबकि चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट किया जा सकता है, पर इसके लिए मोबाइल यूजर को इस सुविधा को इनेबल करना होगा। जब तक आप वाटसेप को स्पष्ट रूप से अपने चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट करने के लिए नहीं कहेंगे, तब तक वे अनएन्क्रिप्टेड रूप में ही रहेंगे।

क्या वाॉटसेप जांच अधिकारियों के साथ डेटा साझा कर सकता है?

जांच अधिकारी आपातकालीन स्थितियों में यूजर के अकाउंट से संबंधित रिकॉर्ड को शेयर करने के लिए वाटसेप से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अकाउंट की स्टोर सामग्री में प्रोफाइल फोटो, ग्रुप इनफोर्मेशन, कॉन्टैक्ट संबंधित जानकापी आदि उपलब्ध होते हैं। जांच अधिकारियों द्वारा डेटा की मांग के बाद व्हाट्सएप लागू कानून और नीति के आधार पर विचार के बाद इस संबंध में जवाब देता है।

हालांकि, व्हाट्सएप के FAQ पेज पर कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि मैसेजिंग ऐप कानून से जुड़े अधिकारियों के साथ सामग्री साझा करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि व्हाट्सएप संदेशों के डिलीवर होने के बाद इसे अपने पास जमा नहीं करता है। 

वहीं, 30 दिनों के बाद ऐसे मैसेज भी डिलीट हो जाते हैं जो डिलीवर हुए ही नहीं थे। वाटसेप इन्हें अपने सर्वर से हटा दिया जाता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाटसेप को भी अपने यूजर्स की चैट तक पहुंचने की इजाजत नहीं देता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआर्यन खानरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)शाहरुख खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की