लाइव न्यूज़ :

Vodafone ने लॉन्च किया 169 रुपये का नया प्लान, Jio के मुकाबले मिलेगा ज्यादा फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 18, 2018 14:16 IST

Vodafone ने यह प्लान Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए पेश किया है। रिलायंस जियो अपने इस पैक में अनलिमिटेड कॉल के साथ हाई स्पीड डेटा की सुविधा देता है। तो आइए जानते हैं कौन से प्लान में मिल रहा है खास ऑफर...

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन ने 169 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया हैवोडाफोन ने यह प्लान Jio के 149 रुपये वाले प्लान के मुकाबले पेश किया हैयह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने जियो के 149 रुपये वाले प्लान को मात देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 169 रुपये का जबरदस्त पैक पेश किया है। कंपनी के 169 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा की सुविधा मिलेगी। वोडाफोन ने यह प्लान Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए पेश किया है। रिलायंस जियो अपने इस पैक में अनलिमिटेड कॉल के साथ हाई स्पीड डेटा की सुविधा देता है। तो आइए जानते हैं कौन से प्लान में मिल रहा है खास ऑफर...

Vodafone के 169 रुपये वाले प्लान के फायदे

इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉलिंग, फ्री रोमिंग और रोज 1 जीबी 3G/4G डेटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको प्रतिदिन 100 SMS भी दिया जाएगा। बता दें कि यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में 1 जीबी डेटा खत्म होने के बाद यूजर को 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज देना होगा।

Vodafone

वोडाफोन ने प्लान में कॉल लिमिट भी रखी है जिसमें हर दिन यूजर्स को 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट मिलेंगे। कॉल लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1.2 पैसा प्रति सेकंड या फिर 1 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से पैसे देने होंगे।

Jio के 149 रुपये के प्लान से कितना बेहतर है Vodafone 199 रुपये वाला प्लान?

रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को रोज 100 नेशनल एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है, जिसके हिसाब से यूजर्स को इस प्लान में कुल 42 जीबी डेटा मिलता है।

jio-vs-vodafone

1.5 जीबी डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग और जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

टॅग्स :वोडाफ़ोनजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉमरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की