लाइव न्यूज़ :

Vodafone का यह नया प्लान Jio पर पड़ेगा भारी, अब 299 रुपये में मिलेगा रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 27, 2018 12:09 IST

Reliance Jio को चुनौती देने के मकसद से Vodafone के ये प्लान अब ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ आते हैं। Vodafone रेड पोस्टपेड प्लान चुनने वाले ज्यादातर सब्सक्राइबर Amazon Prime मेंबरशिप और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेड बेसिक पोस्टपेड प्लान कंपनी की रेड सीरीज़ का सबसे सस्ता प्लान हैसब्सक्राइबर 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगेइस प्लान के तहत 50 जीबी तक डेटा रोलओवर करने की भी सुविधा है

नई दिल्ली, 27 जून: टेलिकॉम कंपनी Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए एक नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान रेड पोस्टपेड प्लान सीरीज का बेसिक प्लान है। इस प्लान के लिए यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये देने होंगे। कंपनी ने हाल ही में अपने पोस्टपेड के रेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। वोडाफोन के इस नए रेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि वोडाफोन रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान कंपनी की इस सीरीज़ का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है।

Reliance Jio को चुनौती देने के मकसद से Vodafone के ये प्लान अब ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ आते हैं। Vodafone रेड पोस्टपेड प्लान चुनने वाले ज्यादातर सब्सक्राइबर Amazon Prime मेंबरशिप और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाते हैं। वोडाफोन के दूसरे प्लान की तरह ही, इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त इनकमिंग और आउटगोइंग रोमिंग कॉल व 100 एसएमएस हर रोज मुफ्त मिलेंगे। बात करें डेटा की तो यूजर्स को 20 जीबी 3G/4G डेटा हर रोज मिलेगा। इसके अलावा डेटा रोलओवर लिमिट 50 जीबी तक है। इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को कंपनी 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vodafone: ये हैं 100 रुपये से कम में बेस्ट रीचार्ज प्रीपेड प्लान

वोडाफोन का कहना है कि 299 रुपये वाले रेड बेसिक प्लान में कुल 2,400 रुपये का फायदा है। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान को सिर्फ माय वोडाफोन ऐप के जरिए चुना जा सकता है। यह कंपनी की वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध है।

बता दें कि 399 रुपये से लेकर 2,999 रुपये तक वाले वोडाफोन रेड प्लान बिल गारंटी, मोबाइल शील्ड, रेड हॉट डील्स, अमेज़न व नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। लेकिन 299 रुपये वाले रेड बेसिक प्लान में सब्सक्राइबर को ये सारे फायदे नहीं मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया,  Vodafone Red Basic प्लान वोडाफोन मोबाइल ऐप में उपलब्ध है। इसे यूज़र Active Packs and Plans > Browse other plans में जाकर जांच सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vodafone के दो नए प्रीपेड पैक देंगे Jio और Airtel को टक्कर, मिलेगा रोज 3GB डेटा

Jio के इस प्लान से होगी टक्कर

तुलना में रिलायंस जियो का पोस्टपेड प्लान 199 रुपये का है। इसमें यूजर को 25 जीबी 4G डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनजिओपोस्टपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की